लाइव न्यूज़ :

'कबाली' और 'काला' जैसी मशहूर फिल्मों के निर्देशक रंजीत और अभिनेता कलैयारसन से मिले राहुल गांधी, इन मुद्दों पर की चर्चा

By स्वाति सिंह | Updated: July 11, 2018 13:54 IST

खबरों की मानें तो राहुल गांधी आज शाम उदारवादी मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मुलाकात करेंगे। वहीं अभी हाल ही में वह दलितों और पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधियों से भी मिल चुके हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 11 जुलाई: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तमिल फिल्मों के मशहूर निर्देशक पी ए रंजीत और अभिनेता कलैयारसन से मुलाकात की। राहुल गांधी इस बात की जानकारी ट्वीट कर के दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ' कल फ़िल्म निर्देशक पी ए रंजीत और अभिनेता कलैयारसन से मुलाकात हुई। हमने राजनीति, फ़िल्म और समाज के बारे में बात की। उनके साथ बातचीत करके अच्छा लगा और आशा है कि संवाद का यह सिलसिला जारी रहेगा।' 

ये भी पढ़ें: स्कूल द्वारा 59 बच्चियों को बंधक के मामले में दिल्ली CM केजरीवाल ने मांगी रिपोर्ट

गौरतलब है कि रंजीत ने 'मद्रास', 'कबाली' और 'काला' जैसी मशहूर फिल्मों का निर्देशन किया है। कलैयारसन 'मद्रास' और 'कबाली' सहित कई तमिल फिल्मों में काम कर चुके हैं।खबरों की मानें तो राहुल गांधी आज शाम उदारवादी मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मुलाकात करेंगे। वहीं अभी हाल ही में वह दलितों और पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधियों से भी मिल चुके हैं। 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में सिख पुलिस अधिकारी की उतारी गई पगड़ी, हाथापाई के बाद घर से निकाला

बता दें कि इससे पहले 29 जून को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए एक ट्वीट किया था। राहुल गांधी ने काला धन और नोटबंदी को लेकर फिर से सवाल खड़ा किए थे।  राहुल अपने ट्वीट में लिखा था '2014 में उन्होंने कहा- मैं स्विस बैंक से सारा काला धन लाऊंगा और हर एक भारतीय के अकाउंट में 15 लाख डालूंगा। 2016 में उन्होंने कहा- नोटबंदी भारत को काला धन से बचाएगी। 2018 में वो कहते हैं- भारतीयों द्वारा स्विस बैंक में जमा पचास फीसदी धन व्हाइट मनी है। स्विस बैंक में कोई काला धन नहीं हैं।'

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :राहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर