लाइव न्यूज़ :

'प्रधानमंत्री जी,आप मौनी बाबा बनकर बैठे हैं', मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में पीएम मोदी पर ऐसे साधा निशाना

By शिवेंद्र राय | Updated: February 8, 2023 15:18 IST

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में सांप्रदायिक बयानबाजी का मुद्दा उठाया। खड़गे ने अदाणी मामले की जांच के लिए जॉइंट पार्लियामेंट कमेटी (जेपीसी) का गठन कर जांच कराने की मांग भी की।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाया सांप्रदायिक बयानबाजी का मुद्दाकहा- आज हर जगह नफरत फैल रही है, हमारे ही प्रतिनिधि उसे बढ़ावा दे रहे हैं अदाणी मामले की जांच के लिए जेपीसी का गठन करने की मांग की

नई दिल्ली: राज्यसभा में बुधवार को  राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने अडानी संकट,  देश में बढ़ रही सांप्रदायिक बयानबाजी का मुद्दा उठाया और बीबीसी की डॉक्युमेंट्री बैन किए जाने पर सवाल उठाया।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,  "एक कारोबारी की संपत्ति 50 हजार करोड़ थी। 2019 में 1 लाख करोड़ थी। फिर दो ही साल में ऐसा क्या हुआ कि संपत्ति 12 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई। यह कैसा जादू है? गुजरात में एक किसान को 31 पैसे बकाया होने के चलते एनओसी नहीं मिलता है। लेकिन धनकुबेरों के 9,000 करोड़ रुपये माफ हो जाते हैं।"

राजनेताओं द्वारा की जाने वाली सांप्रदायिक बयानबाजी का मुद्दा उठाते हुए खड़गे ने कहा कि लोग सदन में नफरत की बात ज्यादा करते हैं। खड़गे ने कहा, "आज हर जगह नफरत फैल रही है। हमारे ही प्रतिनिधि उसे बढ़ावा दे रहे हैं। मैं पीएम से पूछना चाहता हूं आप चुप क्यों बैठे हो? आप सबको डराते हो। एक नजर पड़ी आपकी तो वो समझ जाएगा कि टिकट नहीं मिलेगा, चुप हो जाएगा। आप मौनी बाबा बनकर बैठे हैं, इसलिए ये हालात बनें हैं।"

मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी के बाद सदन में हंगामा भी हुआ लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष नहीं रुके। खड़गे ने दलितों के साथ भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए कहा, "अगर देश में कहीं भी दलित मंदिर चला जाता है तो उसे मारते हैं, सुनवाई नहीं होती। दलित को देश में हिंदू मानते हैं तो उसे मंदिर क्यों नहीं जाने देते? मंत्री और विधायक केवल दिखावे के लिए उसके घर जाकर खाना खाकर फोटो शेयर करते हैं।"

खड़गे ने आगे कहा, "धर्म-जाति-भाषा के नाम पर नफरत कर रहे हैं। नफरत छोड़ो और भारत को जोड़ो।" राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे का शायराना अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "नजर नहीं है नजारों की बात करते हैं, जमीं पर चांद सितारों की बात करतें हैं। वो हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले, भरी सभा में सुधारों की बात करते हैं। बड़ा हसीन है उनकी जबान का जादू, लगा के आग बहारों की बात करते हैं। मिली कमान तो अटकी नजर खजानों पर, नदी सुखाकर किनारों की बात करते हैं। गरीब बनाते हैं आम लोगों को, वही नसीब के मारों की बात करते हैं।"

अंत में मल्लिकार्जुन खड़गे ने अदाणी मामले की जांच के लिए जॉइंट पार्लियामेंट कमेटी (जेपीसी) का गठन कर जांच कराने की मांग भी की।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदीराज्य सभाBJPकांग्रेसगौतम अडानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो