लाइव न्यूज़ :

विवादों में घिरे प्रणब मुखर्जी को कांग्रेस से मिला न्योता, जानें क्या है इसके पीछे का कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 12, 2018 08:38 IST

13 जून को कांग्रेस पार्टी दो साल के बाद इफ्तार का आयोजन करने जा रही है। कांग्रेस की ये इफ्तार दिल्ली के ताज पैलेस होटल में होने वाली है, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी शामिल हो सकते हैं कांग्रेस ने उन्हें भी आमंत्रित किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 जून:  : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गुरुवार को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग के दीक्षांत समारोह में हाल ही में भाग लिया और संबोधित किया था। जिसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी में अफरातफरी मची हुई है। ऐसे में  विवादों के बीच कांग्रेस ने प्रणब मुखर्जी को इफ्तार पार्टी के आमंत्रित किया है।

दरअसल 13 जून को  कांग्रेस पार्टी दो साल के बाद इफ्तार का आयोजन करने जा रही है। कांग्रेस की ये इफ्तार दिल्ली के ताज पैलेस होटल में होने वाली है, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी शामिल हो सकते हैं कांग्रेस ने उन्हें भी आमंत्रित किया है। 

इस इफ्तार की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी दी है। उन्होंने ट्वीट करके बताया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रणब मुखर्जी को आमंत्रित किया है जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी की तरफ से पहली बार इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है और पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग को इफ्तार के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है।

पिता प्रणब मुखर्जी से नाराज हैं अभिजीत मुखर्जी, उठा सकते हैं ये बड़ा कदम

प्रणब से बात करने की कोशिश

प्रणब मुखर्जी जब से आरएसएस के कार्यक्रम में गए हैं तभी से अंदर बाहर उठापटक चल रही है। कांग्रेस ने जहां इस पर नाराजगी जाहिर की थी। वहीं, कहा गया कि खुद प्रणब के बेटे अभिजीत भी इससे पिता से नाराज है। ऐसे में अब इफ्तार के जरिए पूरे प्रकरण पर प्रणब मुखर्जी से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी बार कर सकते हैं। लेकिन अब इसके बाद भी प्रणब मुखर्जी इसमें शामिल नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी बेरुखी जगजाहिर हो जाएगी।

टॅग्स :प्रणब मुख़र्जीराहुल गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos