लाइव न्यूज़ :

Congress President Elections: दिग्विजय सिंह की उम्मीदवारी का प्रस्ताव करेंगे मध्य प्रदेश के 12 विधायक, कल पर्चा दाखिल करेंगे पूर्व सीएम, देखें कौन-कौन हैं एमएलए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2022 21:07 IST

Congress President Elections: विधायकों की सूची मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भेज दी है। केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के कार्यालय से नामांकन पत्र लेने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘नामांकन पत्र लेने आया हूं। संभवतः कल भरूंगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देअध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र हासिल किया। नामांकन पत्र वापस लिए जाने तक प्रतीक्षा करिये। नामांकन पत्र जमा करने के अंतिम दिन शुक्रवार है।

भोपालः मध्य प्रदेशकांग्रेस के कुल 12 विधायक दिग्विजय सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के समय उनके लिए प्रस्तावक होंगे। पार्टी के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नामांकन पत्र जमा करने के अंतिम दिन शुक्रवार को सिंह के पर्चा दाखिल करने की उम्मीद है।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को छोड़कर सिंह बुधवार देर रात दिल्ली पहुंचे और पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र हासिल किया। मध्य प्रदेश से कांग्रेस के विधायक हिना कावरे, जीतू पटवारी, पीसी शर्मा, लखन सिंह यादव, आलोक चतुर्वेदी, आरिफ मसूद, कांतिलाल भूरिया, रामलाल मालवीय, सुरेंद्र सिंह बघेल, विपिन वानखेड़े, कमलेश्वर पटेल और डॉ गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह के नामांकन के लिए दिल्ली पहुंचेंगे।

प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक गोविंद सिंह दिल्ली जाने के दौरान कहा कि उन्होंने इन विधायकों की सूची मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भेज दी है। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के कार्यालय से नामांकन पत्र लेने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘नामांकन पत्र लेने आया हूं। संभवतः कल भरूंगा।’’ उन्होंने 10 नामांकन फॉर्म लिए।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह पार्टी नेतृत्व की तरफ से वह यह कदम उठा रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने लिए खुद जिम्मेदार हूं।’’ इस सवाल पर कि क्या वह अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल रहेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र वापस लिए जाने तक प्रतीक्षा करिये। यह पूछे जाने पर कि क्या वह यह सब संदेश देने के लिए कर रहे हैं तो सिंह ने कहा, ‘‘आप लोग मुझे गंभीरता से क्यों नहीं लेते?’’ 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीदिग्विजय सिंहमध्य प्रदेशराहुल गांधीप्रियंका गांधीशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण