लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने अनियमितताओं के आरोप पर थरूर पर साधा निशाना

By रुस्तम राणा | Updated: October 20, 2022 19:49 IST

अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने तिरुवनंतपुरम के सांसद को लिखे एक पत्र में कहा, "मुझे यह कहते हुए खेद है कि आपके पास यह दोहरा मापदंड है - एक तरफ आप हमें बताते हैं कि आप संतुष्ट हैं और दूसरी तरफ आप मीडिया में जाते हैं और हमारे खिलाफ आरोप लगाते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देमिस्त्री ने थरूर को लिखे एक पत्र में कहा, मुझे यह कहते हुए खेद है कि आपके पास यह दोहरा मापदंड है उन्होंने कहा- एक तरफ आप हमें बताते हैं कि आप संतुष्ट हैं और दूसरी तरफ आप मीडिया में जाते हैं और हमारे खिलाफ आरोप लगाते हैंटीम थरूर ने एक पत्र में कहा था कि यूपी में चुनाव के संचालन में "अत्यंत गंभीर अनियमितताएं" देखी गईं

नई दिल्ली:कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कांग्रेस के प्रमुख को चुनने के लिए चुनाव में अनियमितताओं के शशि थरूर के दावों को आज खारिज कर दिया और सांसद को "दोहरे मानदंड" वाला बताया।

मिस्त्री ने तिरुवनंतपुरम के सांसद को लिखे एक पत्र में कहा, "मुझे यह कहते हुए खेद है कि आपके पास यह दोहरा मापदंड है - एक तरफ आप हमें बताते हैं कि आप संतुष्ट हैं और दूसरी तरफ आप मीडिया में जाते हैं और हमारे खिलाफ आरोप लगाते हैं।"

मिस्त्री ने कहा कि हमने आपकी (थरूर) सभी शिकायतें सुनीं। आपकी शिकायत के बाद, मैंने एक टीम से इस पूरे मामले पर रिपोर्ट करने को कहा। आपकी शिकायत के आधार पर, हम मतपत्र पर उम्मीदवार के नाम के आगे एक टिक मार्क के उपयोग के लिए सहमत हुए। इसके बावजूद आप मीडिया से कहेंगे कि सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी आपके खिलाफ साजिश कर रही है।

टीम थरूर ने मतपत्र पर पसंद के उम्मीदवार के खिलाफ "1" के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि मल्लिकार्जुन खड़गे का सीरियल नंबर "1" है और यह नियम संकेत देगा कि वह पार्टी की पसंद हैं।

टीम थरूर ने एक पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के संचालन में "अत्यंत गंभीर अनियमितताएं" देखी गईं जिसमें राज्य के सभी वोटों को अवैध घोषित करने की मांग की गई थी। एमपी की प्रचार टीम ने भी अलग-अलग पंजाब और तेलंगाना में चुनाव के संचालन में "गंभीर मुद्दों" को उठाया।

मिस्त्री ने कहा “उत्तर प्रदेश के मतपेटियों की शिकायत के बाद, हमने कार्ति चिदंबरम को छह बॉक्स दिखाए। उन्हें इन चारों से कोई दिक्कत नहीं थी। इसलिए, आपकी शिकायत केवल 400 वोटों की है।” 

आपको बता दें कि पी चिदंबरम के बेटे कार्ति उन नेताओं में से एक थे जिन्होंने चुनाव से पहले थरूर के लिए प्रचार किया था। मिस्त्री को लिखे अपने पत्र में, थरूर के मुख्य चुनाव एजेंट सलमान सोज़ ने दावा किया कि तथ्य "हानिकारक" हैं।

टॅग्स :शशि थरूरमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर