लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के नेतृत्व मे आज से शुरू होगा कांग्रेस महाधिवेशन, तय होगी पार्टी की पांच साल की दशा-दिशा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 17, 2018 05:25 IST

महाधिवेशन पार्टी की अगले पांच साल की दशा-दिशा तय करेगी साथ इस दौरान आर्थिक एवं विदेशी मामलों सहित चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

Open in App

नई दिल्ली (17 मार्च): आज (17 मार्च) से कांग्रेस पार्टी में महाअधिवेशन शुरू होने जा रहा है। ये महाधिवेशन पार्टी की अगले पांच साल की दशा-दिशा तय करेगी साथ इस दौरान आर्थिक एवं विदेशी मामलों सहित चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। कांग्रेस के इस 84वें महाधिवेशन से पहले इसको लेकर पार्टी समिति की बैठक हुई है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ये बैठक हुई। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ नेता एके एंटनी, जनार्दन द्विवेदी तथा पार्टी के प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष सहित विभिन्न नेताओं ने भाग लिया। खबर के अनुसार बैठक में महाधिवेशन पर बात की गई है, महाधिवेशन के दौरान पारित किए जाने वाले चार प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।

वहीं, कांग्रेस इसके जरिए हर एक क्षेत्र के बारे में अपना दृष्टिकोण रखेगी और आज के परिदृश्य से उसकी तुलना की जाएगी ताकि भविष्य में पार्टी को चुनाव के समय लाभ प्राप्त हो। वहीं,  पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद उनके नेतृत्व में कांग्रेस का यह पहला महाधिवेशन है। इस बार के इस कार्यक्रम में राहुल के नेतृत्व में पार्टी के अगले पांच वर्ष की दशा-दिशा तय होगी।

इस राहुल गांधी के भाषण से इस महाधिवेशन  की शुरुआत  होगी। दो दिन के गहन विचार-विमर्श सत्र में राजनीतिक स्थिति सहित दो प्रस्तावों को पहले दिन लिया जाएगा। इस अधिवेशन में कांग्रेस 2019 को भी ध्यान में रखेगी।

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो