लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी ग्रुप की आज बैठक, 'लेटर बम' फोड़ने वाले गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा भी होंगे मौजूद

By विनीत कुमार | Updated: September 8, 2020 09:01 IST

कांग्रेस की आज पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी ग्रुप की बैठक होगी। ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। CWC की हंगामेदार बैठक के बाद कांग्रेस की ये पहली बैठक होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी ग्रुप की आज बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंगसंसद में सरकार को घेरने पर होगी चर्चा, CWC की हंगामेदार बैठक के बाद कांग्रेस की ये पहली बैठक

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज संसदीय रणनीति समूह (Parliamentary Strategy Group) की एक वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करेंगी। ये 24 अगस्त को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बाद पहली बैठक है। इस बैठक के दौरान सोनिया गांधी उन नेताओं से भी चर्चा करेंगी जिनकी चिट्ठी ने पिछले महीने पार्टी में काफी उथल-पुछल मचा दी थी। 

इन नेताओं ने पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग करते हुए पार्टी में चुनाव सहित कई अहम बदलावों की मांग करते हुए चिट्ठी लिखी थी। इसे लेकर मीडिया में भी खूब चर्चा हुई थी। साथ ही CWC की बैठक में ये मुद्दा छाया रहा था और ये खूब हंगामेदार रहा था। 

चिट्ठी पर जिन 23 नेताओं के हस्ताक्षर थे, उनमें गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा शामिल थे। ये नेता पार्टी के संसदीय रणनीति समूह का भी हिस्सा हैं। ऐसे में देखना होगा कि इस बैठक में क्या CWC की बैठक का भी असर पड़ता है।

14 सितंबर से शुरू हो रहे संसद सत्र पर चर्चा

कोरोना संकट के बीच संसद का सत्र 14 सितंबर से शुरू हो रहा है। कांग्रेस इस सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मार्च में लॉकडाउन की घोषणा के बाद जारी किए गए कई अध्यादेशों पर अपनी राय रख सकती है। इसमें पीएम केयर फंड भी शामिल है। कांग्रेस इस पर विरोध दर्ज करा सकती है।

सूत्रों के अनुसार हालांकि, अन्य कई अध्यादेशों पर कांग्रेस का समर्थन रहेगा। सांसदों के वेतन में कटौकी का पार्टी समर्थन करेगी लेकिन कोरोना संकट में MPLAD (सासंद निधि) को रोके जाने पर कांग्रेस विरोध दर्ज करा सकती है।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी 'किसानों के लिए एक राष्ट्र, एक बाजार' का भी विरोध करेगी। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर पार्टी सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा करेगी। इन विषयों में बढ़ता कोरोना संक्रमण, मंद अर्थव्यवस्था और लद्दाख में चीन के अतिक्रमण के मुद्दे शामिल रह सकते हैं।

टॅग्स :सोनिया गाँधीसंसदराहुल गांधीगुलाम नबी आजादकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम