लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: रिजॉर्ट में बंद कांग्रेस विधायकों के बीच 'मारपीट', पार्टी का इनकार, बीजेपी ने कसा तंज

By धीरज पाल | Updated: January 20, 2019 21:06 IST

वहीं, इस खबर को लेकर कांग्रेस के नेता डीके सुरेश ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि आनंद सिंह सीने में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।

Open in App

कर्नाटक की राजनीति में पिछले कई दिनों से उठापटक देखी जा रही है। बेंगलुरु के रिजॉर्ट में ठहरे कांग्रेस विधायकों के बीच आपस में मारपीट करने की खबरें आ रही है। इसका खुलासा तब हुआ जब कांग्रेस विधायक आनंद सिंह अस्पताल में भर्ती हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजॉर्ट में जेएन गणेश और आनंद सिंह के बीच मारपीट हुई। इस मारपीट में जेएन गणेश ने आनंद सिंह के सिर पर बोतल मार दी। हालांकि कांग्रेस इस बात को बिल्कुल टाल रहा है। हालांकि आनंद सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। 

वहीं, इस खबर को लेकर कांग्रेस के नेता डीके सुरेश ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि आनंद सिंह सीने में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। कोई घायल या किसी को चोट नहीं आई है। उनके माता-पिता यहां अस्पताल में हैं। इसके बाद इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसा है। भाजपा विधायक आर अशोक ने कहा कि डीके सुरेश झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों को बाहर आना चाहिए और इस बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए। और उन्हें बताना चाहिए कि क्या आनंद सिंह को सीने में दर्द के इलाज के लिए भर्ती कराया गया है या कुछ और वजह है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पुलिस को आत्महत्या का मामला दर्ज करना चाहिए और इसकी पूरी तरीके से जांच करनी चाहिए।  

बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस के 80 में से 76 विधायकों को बंगलुरु के एक रिजॉर्ट में पहुंचा दिया था। पिछले हफ्ते तनाव की स्थिति पैदा हुई जब कांग्रेस ने बताया कि बीजेपी, कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। 

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत