लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में अहमद पटेल के बाद नए कोषाध्यक्ष की तलाश शुरू, केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दौड़ में

By शीलेष शर्मा | Updated: November 27, 2020 20:47 IST

वेस्ट बंगाल ,असम और तमिलनाडु जैसे राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुये नए कोषाध्यक्ष की नियुक्ति करना पार्टी के लिये जरूरी हो गया है

Open in App
ठळक मुद्देसबसे बड़ी चुनौती इस बात को लेकर बनी हुयी है कि यह ज़िम्मेदारी किसे सौंपी जाये। पार्टी के लिये बेहतर ढंग से पैसा जुटा सके और 10 जन पथ का विश्वासपात्र हो।अशोक गहलोत के मामले में भी ऐसा ही संकट खड़ा होगा।

नई दिल्लीः कांग्रेस आलाकमान अहमद पटेल के दिवंगत होने के बाद पार्टी के नये कोषाध्यक्ष की तलाश में जुट गया है।

बंगाल ,असम और तमिलनाडु जैसे राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुये नए कोषाध्यक्ष की नियुक्ति करना पार्टी के लिये जरूरी हो गया है, लेकिन नेतृत्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस बात को लेकर बनी हुयी है कि यह ज़िम्मेदारी किसे सौंपी जाये। 

सूत्र बताते हैं कि नेतृत्व जिन नामों पर विचार कर रहा है उनमें केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, कमलनाथ  सहित कुछ अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गाँधी ऐसा नाम खोजने की कोशिश में हैं जो पार्टी के लिये बेहतर ढंग से पैसा जुटा सके और 10 जन पथ का विश्वासपात्र हो।

के सी वेणुगोपाल को ज़िम्मेदारी देने का अर्थ होगा कि पार्टी आलाकमान को नया संघटन से जुड़े प्रशासनिक मामलों को देखने के लिये तब नयी नियुक्ति करनी होगी ,क्योंकि इस समय यह ज़िम्मेदारी के सी वेणुगोपाल के पास है। अशोक गहलोत के मामले में भी ऐसा ही संकट खड़ा होगा।

उल्लेखनीय है कि गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं और वह  मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के लिये आसानी से तैयार नहीं होंगे। कमल नाथ मध्य प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेता है,उनको भी इन दोनों ज़िम्मेदारियों से हटना होगा। इन नामों के अलावा दिग्विजय सिंह भी इस पद के लिये उपयोगी साबित हो सकते हैं, फ़िलहाल उनके पास ऐसी कोई ज़िम्मेदारी नहीं है जिसके लिये पार्टी नेतृत्व को संघटन में बदलाव करना पड़े।  

टॅग्स :कांग्रेसदिग्विजय सिंहकमलनाथसोनिया गाँधीराहुल गांधीअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर