लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद बाजवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अलग से कृषि बजट की मांग की

By भाषा | Updated: August 14, 2021 23:40 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 अगस्त कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर राज्य में कृषि क्षेत्र के लिए अलग बजट की मांग की।

उन्होंने तमिलनाडु द्वारा 75वे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अलग कृषि बजट की घोषण की ओर ध्यान आकर्षित कराया।

राज्यसभा सदस्य बाजवा ने लिखा, ‘‘ मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक सरकार ने दक्षिण राज्य में कृषि क्षेत्र की समस्या से निपटने के लिए अपनी गंभीरता दिखाई है। तमिलनाडु का बजट जैविक खेती को प्रोत्साहित करने, कृषि उत्पादों के लिए स्थानीय साप्ताहिक बाजार का विकास करने, फल, जडीबूटी और फल के उत्पादन को प्रोत्साहन देने पर केंद्रित किया गया है। तमिलनाडु ,कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बाद अलग से कृषि बजट बनाने वाला अब तीसरा राज्य है।’’

उन्होंने कहा कि कृषि ऐतिहासिक रूप से पंजाब की संस्कृति है। इसलिए अहम है कि अलग से कृषि बजट हो।

बाजवा ने कहा, ‘‘ऐसा बजट सरकार को किसानों कृषि विशेषज्ञों और संबंधित उद्योगों जैसे हितधारकों से वृहद परामर्श का मौका देगा। यह राज्य की कृषि नीति को अधिक लक्षित और केंद्रित बनाने में मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो