लाइव न्यूज़ :

झारखंड में मंत्री पद पाने को बेचैन कांग्रेस विधायकों ने डाला दिल्ली में डेरा, राजद विधायक भी लगे हैं जुगाड़ में

By एस पी सिन्हा | Updated: November 30, 2024 18:41 IST

कांग्रेस विधायक रांची से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। कांग्रेस के तमाम विधायक दिल्ली में कैंप कर मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए सेटिंग करने में लगे हुए हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा अब जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किए जाने की तैयारी की जा रही हैकांग्रेस विधायक रांची से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैंकांग्रेस के तमाम विधायक दिल्ली में कैंप कर मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए सेटिंग करने में लगे हुए हैं

रांची: झारखंड में नई सरकार के बनने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा अब जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किए जाने की तैयारी की जा रही है। किसे-किसे मंत्री बनाना है, इसको लेकर मंथन जारी है। इस बीच मंत्री पद को लेकर कांग्रेस विधायकों में भी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक रांची से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। कांग्रेस के तमाम विधायक दिल्ली में कैंप कर मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए सेटिंग करने में लगे हुए हैं।  

इस बीच चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी से रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, प्रदीप यादव, अनूप सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, नमन विक्सल कोंगाड़ी आदि का नाम काफी तेज से चल रहा है। उधर, राजद से सुरेश पासवान, संजय प्रसाद यादव और संजय सिंह यादव में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है। सभी तेजस्वी यादव के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। 

इस बीच दिल्ली से रांची लौटे कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप आज कहा कि सब कुछ पार्टी के हाथ में होता है। मैं पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देने के लिए दिल्ली गया था। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार की जिम्मेवारी जो भी मिलेगी, उसे निभाऊंगा। राजेश कच्छप ने कहा कि जनता ने उम्मीद और विश्वास के साथ जनादेश हमें देने का काम किया है। दायित्व किसी को भी मिले कार्य जनता के लिए करना है। 

मंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी में सब कुछ कहा नहीं जाता, बल्कि कुछ बातें इशारों में भी होती हैं। पार्टी का काम है कि ये देखें कि किसे, कौन सा दायित्व दें ताकि पार्टी मजबूत हो। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दे नहीं है और उसके हर मुद्दे फेल हैं। बाटेंगे तो काटेंगे और डेमोग्राफी जैसे मुद्दे फैल रहे हैं। भाजपा को ऐसी राजनीति से बाहर जाना चाहिए।

टॅग्स :झारखंडकांग्रेसहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारत अधिक खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई