लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस विधायक के घर पर की तोड़फोड़, 60 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, शहर में धारा 144 लागू

By सुमित राय | Updated: August 12, 2020 03:49 IST

कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे द्वारा सोशल मीडिया पर कथित तौर पर किए गए भड़काऊ पोस्ट के बाद हंगामा शुरू हुआ और प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़-फोड़ की।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भारी हंगामा हुआ।प्रदर्शनकारियों ने डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस स्टेशन के आसपास जमकर बवाल किया।उपद्रवियों ने कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के आवास पर भी तोड़फोड़ की।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भारी हंगामा हुआ और प्रदर्शनकारियों ने बेंगलुरु के डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस स्टेशन के आसपास जमकर बवाल किया है। उपद्रवियों ने कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के आवास पर भी तोड़फोड़ की है। बता दें कि विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे द्वारा सोशल मीडिया कथित तौर पर किए गए एक भड़काऊ पोस्ट को लेकर हंगामा हो रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने बेंगलुरु पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाया है। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया कि करीब 60 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, इनमें एडिशनल पुलिस कमिश्नर भी शामिल हैं। हंगामे को कंट्रोल करने के लिए की गई फायरिंग में दो लोगों की मौत हुई है। एक शख्स घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बेंगलुरू में धारा 144 लगाई गई है। डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस स्टेशन के आस-पास कर्फ्यू भी लगाया गया है।

मंगलवार देर रात बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के आवास पर भारी संख्या में लोग जुट गए और नारेबाजी शुरू कर दिया। इस बीच कुछ प्रदर्शनकारियों ने विधायक के आवास पर तोड़-फोड़ और आगजनी की। बवाल बढ़ने पर तुरंत ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू करने की कोशिश की।

घटना के बाद बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल ने बताया कि बेंगलुरु में सोशल मीडिया पर एक कथित भड़काऊ पोस्ट को लेकर भड़की हिंसा के सिलसिले में 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे और गिरफ्तारियां की जा रही हैं।

टॅग्स :कर्नाटकक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास