कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत का निधन

By भाषा | Published: January 20, 2021 10:10 AM2021-01-20T10:10:36+5:302021-01-20T10:10:36+5:30

Congress MLA Gajendra Shaktawat dies | कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत का निधन

कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत का निधन

जयपुर, 20 जनवरी वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत का बुधवार को निधन हो गया। वह कुछ दिन से बीमार चल रहे थे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने विधायक के निधन पर शोक जताया है।

गहलोत ने बुधवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘ कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। काफी समय से वे बीमार थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर पिछले 15 दिन से मैं परिवारजन और डॉक्टरों के संपर्क में था।’’

गहलोत ने शोक संतप्त परिजनों को संबल देने की ईश्वर से प्रार्थना की। पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने शक्तावत को हमेशा अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहने वाले विनम्र प्रतिनिधि के रूप में याद कर शोक जताया।

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अनेक नेताओं ने विधायक शक्तावत के निधन पर शोक जताया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार शक्तावत कई दिन से बीमार थे।

उल्लेखनीय है कि राज्य में अब तक चार विधायकों का असमायिक निधन हो चुका है जिनमें कांग्रेस के तीन व भाजपा के एक विधायक शामिल हैं। शक्तावत पिछले साल जुलाई में मुख्यमंत्री गहलोत के खिलाफ बगावत करने वाले पायलट खेमे में शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress MLA Gajendra Shaktawat dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे