दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी शामिल, देखें किस-किस का नाम

By पल्लवी कुमारी | Published: January 22, 2020 10:35 AM2020-01-22T10:35:35+5:302020-01-22T10:35:35+5:30

दिल्ली विधानसभा चुनाव: दिल्ली में मतदान आठ फरवरी को होगा जबकि मतगणना 11 फरवरी को की जाएगी।

Congress list of party's star campaigners for Delhi Elections 2020 Navjot Singh Sidhu in | दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी शामिल, देखें किस-किस का नाम

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी शामिल, देखें किस-किस का नाम

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में काफी दिनों से मीडिया से दूरी बनाए हुए कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का भी नाम शामिल है। इसके अलावा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, गुलाम नबी आजाद, रणदीप सिंह सुरेजवाला, कीर्ति आजाद, उदित राज, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम है। इसके अलावा शशि थरूर शत्रुघ्न सिन्हा सहित सहित 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप, भाजपा और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। मतदान आठ फरवरी को होगा जबकि मतगणना 11 फरवरी को की जाएगी।

English summary :
Delhi Assembly Elections 2020: Congress party has released list of star campaigners for the Delhi Assembly elections. The name of Congress leader and former cricketer Navjot Singh Sidhu has also been included in this list.


Web Title: Congress list of party's star campaigners for Delhi Elections 2020 Navjot Singh Sidhu in

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे