लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी से मिलने पहुंचे कांग्रेसी दिग्गज, इस्तीफा देने को अड़े हुए हैं पार्टी अध्यक्ष 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 28, 2019 12:05 IST

राहुल गांधी ने पार्टी की हरियाणा इकाई के नेताओं के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में हार के बाद अपने इस्तीफे को लेकर कहा था कि ऐसा उन्होंने लोकसभा चुनाव में पार्टी की पराजय पर जवाबदेही तय करने के लिये किया और इससे पीछे हटने का कोई सवाल नहीं उठता। 

Open in App

लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने इस्तीफा देने को लेकर अड़े हुए हैं। इस बीच शुक्रवार को कांग्रेस के कई दिग्गज नेता उनके घर मिलने पहुंचे हैं। वहीं, कहा जा रहा है राहुल गांधी मध्य प्रदेश और राजस्थान में लोकसभा चुनाव में हार से काफी नाराज हैं। उनकी नाराजगी बीते दिन एक हरियाणा में एक बैठक के दौरान देखने को भी मिली।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली स्थित कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर शुक्रवार को पार्टी नेता पीसी चाको, शीला दीक्षित, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, जेपी अग्रवाल, महाबल मिश्रा और अरविंदर लवली उनसे मिलने पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाने में जुटी हुई है। आपको बता दें गुरुवार को राहुल गांधी ने पार्टी की हरियाणा इकाई के नेताओं के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में हार के बाद अपने इस्तीफे को लेकर कहा था कि ऐसा उन्होंने लोकसभा चुनाव में पार्टी की पराजय पर जवाबदेही तय करने के लिये किया और इससे पीछे हटने का कोई सवाल नहीं उठता। 

राहुल गांधी ने कहा था कि मैंने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए इस्तीफा दिया है। मैं दूसरों को भी इस्तीफा देन के लिये नहीं कह सकता। यह उन पर है कि वे अपनी जिम्मेदारी लेना चाहते हैं कि नहीं। राहुल गांधी का साफ-साफ इशारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर था। 

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने नेताओं को स्पष्ट तौर पर कहा कि इस बारे में वे आपस में ही चर्चा करें, जिससे राज्य की इकाई विचित्र स्थिति में फंस गयी। बहरहाल बैठक में आम चुनाव में खराब प्रदर्शन की वजहों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसशीला दीक्षितअजय माकन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"