लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता विजया शांति ने कहा, 'तानाशाह हैं पीएम मोदी, पता नहीं कब कौन सा बम फोड़ दें '

By भाषा | Updated: March 10, 2019 05:22 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए विजयाशांति ने कहा कि आगामी चुनाव नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच का मुकाबला है।

Open in App

कांग्रेस नेता विजयाशांति ने परोक्ष रूप से नोटबंदी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह एक तानाशाह की तरह शासन कर रहे हैं जिससे लोगों में डर समा गया है कि ‘‘पता नहीं वह कब कौन सा बम फोड़ देंगे।’’

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए विजयाशांति ने कहा कि आगामी चुनाव नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच का मुकाबला है। पूर्व सांसद ने कहा कि राहुल लोकतंत्रिक व्यवस्था के लिए लड़ रहे हैं जबकि मोदी एक तानाशाह की तरह काम कर रहे हैं जिनके कार्यकाल में लोकतंत्र की हत्या कर दी गयी और लोगों को परेशान किया गया। उन्होंने तेलगू में कहा, ‘‘वह अगले पांच साल में उसी तरह शासन करना चाहते हैं लेकिन लोग उन्हें अवसर नहीं देंगे।’’

अदाकारा रह चुकीं विजयाशांति ने कहा, ‘‘आज भाजपा से हर कोई डरा हुआ है...वे डरे हुए हैं कि आतंकवादी की तरह...मोदीजी पता नहीं कब कौन सा बम फोड़ देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोगों की दुआएं लेने की जगह (वह) लोगों को डरा रहे हैं। प्रधानमंत्री का यह लक्ष्य नहीं होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि चाहे नोटबंदी हो या जीएसटी लागू करना, बैंकों में रखा काला धन और पुलवामा आतंकी हमला, सभी मुद्दे पर वह लोगों को डरा रहे हैं। 

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो न्यूनतम आय गारंटी योजना को लागू करेगी और देश के सभी गरीबों के बैंक खातों में धन जमा किया जाएगा। गांधी ने कहा, ‘‘हमने फैसला किया है कि कांग्रेस पार्टी भारत में हर गरीब को निश्चित न्यूनतम आय देगी।’’ उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस की सरकार आई तो वह न्यूनतम आय तय करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम एक भी व्यक्ति को नहीं छोड़ेंगे। हम ऐसे लोगों को खोजेंगे जिनकी आय न्यूनतम आय से कम है। हम उनके खातों में पैसे जमा करेंगे।’’ उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए यहां पार्टी के प्रचार की शुरूआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वह दो भारत बना रहे हैं। एक जिसमें केवल अमीरों को फायदा होता है और दूसरा जिसमें कर्ज माफी मांगने वाले किसानों को हताशा का सामना करना पड़ता है।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह