लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का फ्लाइट में दिखा अलग अंदाज, महिला की मदद करते नजर आए, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

By आजाद खान | Updated: September 7, 2022 09:17 IST

आपको बता दें कि ये तस्वीर राहुल गांधी की अहमदाबाद जाने वाली उड़ान की है जिसमें वो अपने एक सह यात्री की मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फोटो में राहुल गांधी एक महिला की फ्लाइट में मदद करते हुए नजर आ रहे है। इस फोटो को कांग्रेस युवा ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है।

Viral Photo Rahul Gandhi:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड के कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस फोटो में राहुल गांधी एक महिला की मदद करते हुए दिखाई दिए है। 

वायरल इस फोटो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी एक महिला को सामान रखने में उसकी मदद कर रहे है। इस फोटो को मध्य प्रदेश के युवा कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया हैं।

क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के युवा कांग्रेस नेता अमन दुबे द्वारा शेयर की गई इस फोटो में यह देखा गया है कि राहुल गांधी कुछ सामान को प्लाइट में रख रहे है। बताया जा रहा है कि यह घटना तब की है जब राहुल गांधी अहमदाबाद जा रहे थे और इसके लिए वे फ्लाइट में सवार थे। 

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में एक महिला को अपने सामान रखने में काफी दिक्कत हो रही थी। इसे देख राहुल गांधी अपने सीट से उठे और उस महिला की मदद करने लगे। वायरल फोटो में यह देखा गया है कि कैसे कांग्रेस नेता महिला के सामान को फ्लाइट के सामान कक्ष में धकेल रहे है। ऐसे में राहुल गांधी की यह फोटो अब खूब वायरल हो रही है। 

राहुल गांधी की फोटो शेयर कर क्या कहा युवा कांग्रेस नेता ने 

इस पर जानकारी देते हुए अमन दुबे ने ट्वीट किया और कहा, ,”यह एक संयोग की बात थी कि मैं भी उसी फ्लाइट में था जिसमें राहुल गांधी अहमदाबाद के लिए उड़ान भर रहे थे। एक महिला यात्री को अपना सामान रखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, राहुल गांधी ने उसकी मदद की। उन्होंने बताया कि बाद में मैं राहुल जी से मिला। उनका सादा जीवन हमें प्रेरित करता है।”

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स 

इस फोटो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है। एक तरफ जहां कुछ लोगों को राहुल गांधी की तारीफ करते हुए देखा गया है वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने उनकी आलोचना भी की है। 

कुछ यूजर्स ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब एयर होस्टेस होती हैं तो ऐसे में राहुल गांधी ने सामान क्यों उठाया। वहीं कुछ और यूजर ने राहुल गांधी के मास्क नहीं पहनने पर भी सवाल खड़े किए है। वहीं दूसरी और कुछ यूजर्स उनकी तारीफ भी करते हुए दिखाई दिए है। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसहवाई जहाजवायनाड लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप