लाइव न्यूज़ :

'उन्हें लगता है एक ही सवाल बार-बार पूछेंगे तो मैं डर जाऊंगा', केरल में BJP-RSS पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा- ED की पूछताछ मेरे लिए मेडल है

By आजाद खान | Updated: July 3, 2022 08:07 IST

वायनाड में राहुल गांधी ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा है। उन्होंने इस दौरान केरल के सीएम पर निशाना साधा है कहा है कि भाजपा और सीपीएम के बीच आपसी समझ है इसलिए इन पर कोई सीबीआई और ईडी नहीं लगती है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो इनके विचार के खिलाफ होता है उनके पीछे मीडिया, ईडी, सीबीआई और पुलिस लग जाती है।राहुल गांधी ने कहा कि वे ईडी द्वारा पांच दिन तक पूछताछ को एक मेडल के रूप में देखते है।

तिरुवनंतपुरम: केरल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि वे ईडी द्वारा पांच दिन तक पूछताछ को एक मेडल के रूप में देखते है। उन्होंने भाजप और पीएम मोदी पर हर रोज देश में नफरत फैलानी का भी आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, जो कोई भी उनके विचार के खिलाफ जाता है, उसके पीछे मीडिया, ईडी, सीबीआई और पुलिस को लगा दी जाती है। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिन के केरल दौरे पर हैं। ऐसे में वे शनिवार को वायनाड में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान यह बात कही है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने क्या कहा

वायनाड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईडी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा, "बीजेपी सोचती है कि मुझसे पांच दिनों तक पूछताछ करने से, मुझसे 55-60 घंटे तक बार-बार एक ही सवाल पूछने से मैं चिंतित हो जाऊंगा। इससे बड़ा मजाक नहीं हो सकता है। मैं सोच रहा था कि उन्होंने मुझसे सिर्फ पांच दिन पूछताछ क्यों की, 10 दिन क्यों नहीं? मैं अपनी 5 दिनों की पूछताछ को एक मेडल के रूप में देखता हूं।" 

ईडी, सीबीआई और पुलिस द्वारा बनाया जा रहा है निशाना- राहुल गांधी 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर आरोप भी लगाए है। उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार एक दिन नफरत फैला रही है। लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे संस्थानों पर भाजपा और आरएसएस द्वारा हमला किया जा रहा है। जो कोई भी विचारधारा के खिलाफ खड़ा है, उन्हें ईडी, सीबीआई और पुलिस द्वारा निशाना बनाया गया। उन्हें लगता है कि वे उन लोगों को डरा सकते हैं जो उनकी विचारधारा से सहमत नहीं हैं।"

भाजपा और सीपीएम के बीच है अच्छी समझ

राहुल गांधी ने सीपीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और सीपीएम दोनों के बीच अच्छी समझ है। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि केरल के सीएम पर केन्द्र सरकार सीबीआई और ईडी के जरिए कोई कार्रवाई नहीं करेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों के बीच में आपसी समझ है। इस दौरान राहुल गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था और जीएसटी पर भी सवाल उठाया और इसके लिए मोदी सरकार को घेरा है। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसकेरलवायनाड लोकसभा सीटनरेंद्र मोदीCommunist Partyआरएसएसप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल