लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक और मामला, विनायक दामोदर सावरकर के पोते ने आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई, जानें मामला

By भाषा | Updated: April 13, 2023 14:47 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने लंदन में प्रवासी भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के दौरान सावरकर का विषय उठाया था।राहुल गांधी ने इस घटना के बारे में बताते हुए पूछा कि क्या यह कायराना हरकत नहीं है।सावरकर के बारे में राहुल गांधी का बयान झूठा, दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक था।

पुणेः हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के पोते ने बुधवार को यहां महाराष्ट्र की एक अदालत का रुख कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने गांधी पर लंदन में अपने संबोधन के दौरान सावरकर पर झूठे आरोप लगाने का इल्जाम लगाया।

सावरकर के पोते सात्यकी सावरकर ने कहा कि उनके वकीलों ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 499 और 500 के तहत शिकायत के साथ शहर की अदालत का रुख किया है। सात्यकी ने कहा, ‘‘चूंकि अदालत के अधिकारी आज अनुपस्थित थे, इसलिए उन्होंने हमें मामले की संख्या जानने के लिए शनिवार को फिर आने को कहा।

शिकायत की विषयवस्तु के बारे में सात्यकी ने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में प्रवासी भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के दौरान सावरकर का विषय उठाया था। सात्यकी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने उपस्थित लोगों से कहा था कि वी डी सावरकर ने एक किताब लिखी थी जिसमें कहा था कि वह और उनके पांच से छह दोस्त एक मुस्लिम व्यक्ति को पीट रहे थे और उन्हें (सावरकर) खुशी हुई।’’

सात्यकी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने इस घटना के बारे में बताते हुए पूछा कि क्या यह कायराना हरकत नहीं है। सबसे पहली बात गांधी द्वारा सुनाई गई यह घटना काल्पनिक है। वैज्ञानिक प्रवृत्ति के व्यक्ति सावरकर के जीवन में ऐसी कोई घटना नहीं घटी थी। वह लोकतंत्र में विश्वास करते थे और उन्होंने मुसलमानों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी थी।’’

उन्होंने कहा कि सावरकर के बारे में राहुल गांधी का बयान झूठा, दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक था। सात्यकी ने कहा, ‘‘सावरकर को बदनाम करने के इस प्रयास के बाद, हमने चुप नहीं बैठने का फैसला किया और राहुल गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया।’’ उन्होंने दावा किया कि बातचीत के दौरान इस तरह की टिप्पणी का राहुल गांधी का एक वीडियो उपलब्ध है और इसे अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा।

टॅग्स :Veer Savarkarकांग्रेसमहाराष्ट्रMaharashtraPune
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?