लाइव न्यूज़ :

Jhalawar: फर्जी दस्तावेज के जरिए जमीन कब्जा के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 2019 में लड़ा था चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2025 09:46 IST

Congress Leader Pramod Sharma Arrested: झालावाड़ में ज़मीन के मालिकाना हक़ का दावा करने के लिए कथित तौर पर जाली दस्तावेज़ बनाने के आरोप में पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद शर्मा और उनके दो साथियों को गिरफ़्तार किया गया है। फोरेंसिक रिपोर्ट में जालसाज़ी की पुष्टि होने के बाद यह अवैध गतिविधि सामने आई। शर्मा, जिन पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, अभी भी जाँच के दायरे में हैं।

Open in App

Congress Leader Pramod Sharma Arrested:  झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार प्रमोद शर्मा को उनके दो सहयोगियों के साथ झालावाड़ शहर में एक कीमती भूमि के स्वामित्व के दस्तावेजों में कथित जालसाजी से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। फोरेंसिक जांच में दस्तावेजों में जालसाजी की पुष्टि होने के बाद, सोमवार सुबह शर्मा को उनके घर से हिरासत में लिया गया। झालावाड़ निवासी शर्मा ने 2019 के आम चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर झालावाड़-बारां सीट से दुष्यंत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के अनुसार, स्थानीय निवासी महेश डागा द्वारा मार्च 2024 में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर प्रमोद शर्मा और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने झालावाड़ में घड़िया महादेव मंदिर के पास 540 वर्ग फुट के एक प्रमुख भूखंड पर स्वामित्व का अवैध रूप से दावा करने के लिए कथित तौर पर जाली दस्तावेज बनाए। पुलिस ने बताया कि शर्मा के खिलाफ पहले भी भारतीय दंड संहिता और एससी/एसटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से कुछ मामलों की अब भी जांच जारी है।

झालावाड़ के पुलिस उपाधीक्षक हर्षराज सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद शर्मा ने बेचैनी महसूस होने और सेहत बिगड़ने की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस बीच, उसके सहयोगियों ललित और महेंद्र को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

टॅग्स :कांग्रेसJhalawarPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

क्राइम अलर्टKarnataka: बेलगावी में स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर शुरू हो गया है 'एकला चलो' की रणनीति पर गंभीर मंथन

भारत अधिक खबरें

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भारतIndiGo flight cancellations: इंडिगो आने वाले दिनों में भी कैंसिल करेगा फ्लाइट, एयरलाइंस ने 10 फरवरी तक का मांगा समय

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें