लाइव न्यूज़ :

कोरोना कंट्रोल पर कांग्रेस नेता चिदंबरम ने PM मोदी के प्रयासों की सराहना की, जानें क्या कहा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 16, 2020 05:51 IST

अपने कांग्रेस के साथियों शशि थरूर और राहुल गांधी के विपरीत चिदंबरम ने देश में घातक वायरस को नियंत्रित करने के सरकार के अब तक प्रयासों की सराहना की.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस को लेकर सरकार की प्रशंसा करनेवालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी हैं.पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम ने कहा, ''आईसीएमआर की चेतावनी पर ध्यान देने का समय है."

 नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने आज देश में राज्य सरकारों व केंद्र के बीच समन्वय के अंतर को लेकर चिंता जाहिर की. उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार से देश में कोरोना वायरस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए और कदम उठाने का आग्रह किया.

अपने कांग्रेस के साथियों शशि थरूर और राहुल गांधी के विपरीत चिदंबरम ने देश में घातक वायरस को नियंत्रित करने के नरेंद्र मोदी सरकार के अब तक प्रयासों की सराहना की. सरकार की प्रशंसा करनेवालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी हैं. उन्होंने कोरोना को लेकर केंद्र के प्रयासों को तारीफ की है. चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ''कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई अब तक अच्छी रही है, लेकिन हम अधिक कर सकते है?

कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले एक हफ्ते में 31 से बढ़कर 107 हो गए हैं. कुछ राज्य सरकारों ने आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की है. यह केंद्र सरकार के लिए और उपायों पर विचार करने का समय है.'' पूर्व वित्तमंत्री ने कहा, ''आईसीएमआर की चेतावनी पर ध्यान देने का समय है.

अगर हमारे पास वायरस के प्रसार को रोकने के लिए स्टेज 3 में 30 दिन कार्रवाई का समय है तो हमें तेजी से दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए.'' इससे पहले शुक्र वार को थरूर ने देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार की निंदा की. राहुल गांधी ने भी गुरु वार को देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार पर हमला किया था.

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीराहुल गांधीपी चिदंबरमनरेंद्र मोदीशशि थरूरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी