लाइव न्यूज़ :

IIT मंडी के निदेशक पर भड़के कांग्रेस नेता जयराम नरेश, कहा- वे पद पर बने रहने के लायक नहीं, लक्ष्मीधर बेहरा ने आपदा के लिए मांसाहार को जिम्मेदार बताया था

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 8, 2023 14:51 IST

आईआईटी मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा ने छात्रों से मांस न खाने का संकल्प लेने को कहा और यह दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं जानवरों के प्रति क्रूरता के कारण हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआईआईटी मंडी के निदेशक अजीब बयानभूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं का कारण मांस खाने को बतायाकांग्रेस नेता जयराम नरेश ने जताई नाराजगी

शिमला: हिमाचल प्रदेश ने बीते महीनों मॉनसून के दौरान जलप्रलय देखा। भारी बारिश और बाढ़ ने राज्य को बुरी तरह प्रभावित किया और हजारों करोड़ का नुकसान हुआ। राज्य में कई सड़कें बह गईं और रेलवे लाइनों समेत बड़े भवन पानी में समा गए। लेकिन इस भयंकर तबाही की वजह के बारे में आईआईटी मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा ने एक ऐसा बयान दिया है जिसकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है।

आईआईटी मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा ने छात्रों से मांस न खाने का संकल्प लेने को कहा और यह दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं जानवरों के प्रति क्रूरता के कारण हो रही हैं। लक्ष्मीधर बेहरा के बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

उन्होंने दावा किया, "जानवरों को काटना बंद करें। आप वहां जानवरों को काट रहे हैं...निर्दोष जानवरों को। इसका पर्यावरण के क्षरण के साथ भी सहजीवी संबंध है। जो आप अभी देख नहीं सकता लेकिन है। अगर हमने ऐसा किया तो हिमाचल प्रदेश का भारी पतन हो जाएगा। बार-बार भूस्खलन, बादल फटना और कई अन्य चीजें हो रही हैं, ये सभी जानवरों पर क्रूरता का प्रभाव है।  " 

उन्होंने छात्रों से "नो मीट ईटिंग" नारा लगाने को कहा। साथ ही  छात्रों से पूछा कि अच्छे इंसान बनने के लिए, आपको क्या करना होगा? मांस खाना नहीं! हां या नहीं? 

आईआईटी मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा के बयान का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ भी आनी शुरू हो गई। कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने एक्स पर लिखा कि वे निदेशक पद पर बने रहने के लायक नहीं हैं। वो इस पद पर जितना अधिक समय तक रहेंगे, उतना ही ज्यादा वैज्ञानिक नजरिए को नुकसान पहुंचेगा।

बता दें कि मानसून की शुरुआत के बाद से पहाड़ी राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में लगभग 250 लोगों की मौत हो गई है। अकेले लोक निर्माण विभाग को 2,913 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा पर्यटन उद्योग को भी भारी नुकसान हुआ है।

टॅग्स :IITहिमाचल प्रदेशबाढ़Himachal PradeshFlood
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप