लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः गुलाम नबी आजाद ने कहा, मोहम्मद बिन तुगलक और पीएम मोदी एक समान

By भाषा | Updated: May 16, 2019 20:22 IST

राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने 2016 की नोटबंदी के कदम की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि मोदी ने अपने शासन में कई ‘तुगलकी फरमान’ जारी किये जिनके चलते आम जनता को परेशानी हुई। आजाद ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मोदी ने 500 रुपये, 1,000 रुपये के नोट को नये नोटों से बदला जैसा तुगलक अपने शासन के दौरान कांसे और तांबे की मुद्रा जारी करता था।’’

Open in App
ठळक मुद्देआजाद ने दावा किया कि नोटबंदी और गलत तरीके से लायी गयी जीएसटी से अर्थव्यवस्था पर, खास तौर पर लघु और मध्यम उद्योगों पर बुरा असर पड़ा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार की इस योजना से बीमा कंपनियों को 3,000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसलों को 14वीं सदी के दिल्ली के विवादित शासक मोहम्मद बिन तुगलक के फैसलों सा बताया।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने 2016 की नोटबंदी के कदम की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि मोदी ने अपने शासन में कई ‘तुगलकी फरमान’ जारी किये जिनके चलते आम जनता को परेशानी हुई। आजाद ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मोदी ने 500 रुपये, 1,000 रुपये के नोट को नये नोटों से बदला जैसा तुगलक अपने शासन के दौरान कांसे और तांबे की मुद्रा जारी करता था।’’

तुगलक ने 14वीं सदी में दिल्ली की सल्तनत पर शासन किया था। उन्हें सल्तनत की राजधानी दिल्ली से दौलताबाद बदलने और गैर कीमती धातु की मुद्रा को शुरू करने जैसे विवादित फैसलों के लिये जाना जाता है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मोदी ने नोटबंदी का फैसला ‘‘आरबीआई गवर्नर और मंत्रिमंडल की सलाह लिये बगैर’’ किया।

आजाद ने दावा किया कि नोटबंदी और गलत तरीके से लायी गयी जीएसटी से अर्थव्यवस्था पर, खास तौर पर लघु और मध्यम उद्योगों पर बुरा असर पड़ा। इसके चलते साढ़े चार करोड़ लोगों से रोजगार छिन गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार की इस योजना से बीमा कंपनियों को 3,000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ, जबकि महज 45 फीसदी किसानों को ही इस योजना के तहत बीमा कवर मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने संसद में पूछा था कि क्या इस योजना को किसानों के लाभ के लिये शुरू किया गया है या बीमा कंपनियों के, लेकिन मोदी ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।’’ आजाद से जब पूछा गया कि क्या लोकतांत्रिक रूप से चुने प्रधानमंत्री की तुलना तुगलक से करना उचित है तो उन्होंने जवाब दिया, ‘‘मैंने मोदी की तुलना तुगलक से नहीं की है। मैंने बस यह कहा है कि मोदी तुगलक जैसे हैं।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावहिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी