लाइव न्यूज़ :

भोपाल: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने खाली किया पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर मिला बंगला

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 13, 2018 02:17 IST

गौरतलब है कि 19 जुलाई को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर फैसला सुनाते हुए राज्य के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगला खाली करने का आदेश दिया था। 

Open in App

नई दिल्ली, 13 अगस्त: कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल स्थित अपने सरकारी आवास को खाली कर दिया है। भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित बी-वन सरकारी बंंगले से उनका सामान शिफ्ट किया गया है। खबरों की माने तो तीन ट्रक में उनका सामान भरकर वहां से शिफ्ट किया गया है। सरकारी आवास खाली करने के बाद फिलहाल दिग्विजय सिंह कहां रहेंगे, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

गौरतलब है कि 19 जुलाई को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर फैसला सुनाते हुए राज्य के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगला खाली करने का आदेश दिया था। कोर्ट के इस फैसले के बाद राज्य ने सरकार ने पूर्व चार मुख्यमंत्री उमा भारती, दिग्विजय सिंह, कैलाश जोशी और बाबूलाल गौर के बंगलों का आवंटन निरस्त कर दिया था। 

हालांकि शिवराज सरकार ने हाईकोर्ट में चारों पूर्व मुख्यमंत्रियों को फिर से बंगला आवंटित करने की अपील की थी। नए आदेश के बाद शिवराज सरकार ने तीन भाजपाई मुख्यमंत्रियों वहीं बंगले आवंटित कर दिए, जिनमें वो पहले से ही रह रहे थे। लेकिन कांग्रेस नेता को बंगला नहीं दिया गया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार से को पत्र लिख आग्रह किया था कि उन्हे उनके ऑफिस के लिए यह बंगला आवंटित कर दिया जाए। लेकिन उनके इस पत्र का सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :दिग्विजय सिंहशिवराज सिंह चौहानभोपालहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब