लाइव न्यूज़ :

COVID-19: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा हुए कोरोना पॉजिटिव, हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल हुए ठीक

By सुमित राय | Updated: September 6, 2020 15:22 IST

हरियाणा से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने खुद ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। दीपेंद्र सिंह हुड्डा के पीएसओ की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कोरोना वायरस का कहर देशभर में लगातार बढ़ता जा रहा है और हरियाणा में भी यह वायरस फैलता जा रहा है। इस बीच हरियाणा से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। इसके साथ ही दीपेंद्र सिंह हुड्डा के पीएसओ की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

दीपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट कर कहा, "मेरी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों के निर्देश अनुसार बाकी के टेस्ट किए जा रहे हैं। आप सभी की दुआ से शीघ्र ही ठीक होकर आप सबके बीच वापस लौटूंगा। जो लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं आइसोलेट हों और अपनी जांच करवाएं।"

वहीं हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल कोरोना वायरस से ठीक हो गए हैं और उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जयप्रकाश दलाल ने ट्वीट कर कहा, "आप सभी प्रदेशवासियों की दुआओं से मेरी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है, मैं अभी पूर्ण स्वस्थ हूं। जल्द आपके बीच आऊंगा।"

हरियाणा में 14911 एक्टिव केस मौजूद

बता दें कि शनिवार को हरियाणा में कोरोना वायरस के 2184 नए मामले सामने आए, जो एक दिन में सबसे ज्यादा मामला है और इस महामारी के कारण 19 लोगों ने अपनी जान गंवाई।  अब तक राज्य में 74272 लोगो कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 781 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 58580 लोग ठीक हो चुके हैं। हरियाणा में कोविड-19 के 14911 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :हरियाणाकांग्रेसकोरोना वायरसभूपेंद्र सिंह हुड्डाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?