लाइव न्यूज़ :

बीजेपी को वोट देने की अपील करते दिखे कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, टीएमसी नेता ने शेयर किया वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 1, 2024 16:56 IST

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृममूल कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रही। दूसरी तरफ देश के बाकी हिस्सों में कांग्रेस और टीएमसी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। बंगाल में केवल कांग्रेस और वामदलों का गठबंधन है।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैकथित तौर पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन एक रैली में भाजपा की प्रशंसा करते दिख रहे हैंये साफ नहीं है कि वीडियो किस दिन का है

Lok Sabha Elections 2024: पूर्व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद सुष्मिता देव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कथित तौर पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरीपश्चिम बंगाल में एक रैली में भाजपा की प्रशंसा करते दिख रहे हैं। वीडियो में अधीर रंजन को बीजेपी को वोट देने की अपील करते देखा जा सकता है।

ये साफ नहीं है कि वीडियो किस दिन का है लेकिन वीडियो क्लिप में अधीर चौधरी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि भाजपा को वोट देना टीएमसी को वोट देने से बेहतर है। वह बांग्ला में कहते हैं कि टीएमसी को वोट क्यों दें...बीजेपी को वोट देना बेहतर है।

एक्स पर वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए सुष्मिता देव ने लिखा कि बंगाल में भाजपा के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक लोकसभा के सदन के नेता अधीर रंजन चौधारी से मिलें। हालांकि वीडियो की प्रामाणिकता और संदर्भ असत्यापित हैं। लेकिन बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी और चौधरी के बीच तनाव कोई नई बात नहीं है। हाल ही में मुर्शिदाबाद में सीपीएम के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम के लिए प्रचार करते हुए चौधरी ने टीएमसी पर पश्चिम बंगाल में इंडिया ब्लॉक को कमजोर करने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा राज्य में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में ममता  बनर्जी की तृममूल कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रही। दूसरी तरफ देश के बाकी हिस्सों में कांग्रेस और टीएमसी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। बंगाल में केवल कांग्रेस और वामदलों का गठबंधन है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और टीएमसी के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत के दौरान टीएमसी ने बातचीत टूटने के लिए सीधे तौर पर चौधरी को जिम्मेदार ठहराया था। तृणमूल ने अधीर रंजन के खिलाफ पूर्व भारतीय क्रिकेटर युसूफ पठान को मैदान में उतारा है।

पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता एवं इस सीट से पांच बार सांसद रहे अधीर रंजन चौधरी के लिए इस बार चुनाव जीतना आसान नहीं होगा। चौधरी 1999 से इस सीट से लगातार सीट हासिल करते आ रहे हैं। पठान के अलावा चौधरी का मुकाबला भाजपा के निर्मल चंद्र साहा से भी है, जो इस क्षेत्र के लोकप्रिय डॉक्टर हैं।  लगातार पांच जीत के बावजूद, चौधरी बहरामपुर में कांग्रेस की पकड़ मजबूत बनाए रखने में विफल रहे हैं। पार्टी न केवल विधानसभा चुनावों में पिछड़ गई बल्कि पिछले पंचायत और निकाय चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अधीर रंजन चौधरीपश्चिम बंगालकांग्रेसTrinamool Congressइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?