लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस धीरे-धीरे पूरे देश में और दुनिया से कम्युनिस्ट पार्टी लुप्त हो रही है', पार्टी के एससी सम्मेलन में बोले अमित शाह

By रुस्तम राणा | Updated: September 3, 2022 21:35 IST

तिरुवनंतपुरम में भाजपा एससी सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता अमित शाह ने कहा, कांग्रेस धीरे-धीरे पूरे देश में जनमानस से लुप्त हो रही है और दुनिया से कम्युनिस्ट पार्टी लुप्त हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में बीजेपी के एससी सम्मेलन को संबोधित कियाशाह ने कहा- कांग्रेस-कम्युनिस्टों ने कभी भी अनुसूचित जनजातियों के कल्याण के लिए काम नहीं किया

तिरुवनंतपुरम: भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दक्षिणी राज्य केरल की राजधानी में भाजपा को केरल का भविष्य बताया। शनिवार को राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भाजपा एससी सम्मेलन में अमित शाह ने कहा, कांग्रेस धीरे-धीरे पूरे देश में जनमानस से लुप्त हो रही है और दुनिया से कम्युनिस्ट पार्टी लुप्त हो रही है।

उन्होंने आगे कहा, अगर केरल में राजनीतिक भविष्य है, तो वह केवल और केवल मोदी जी के नेतृत्व की भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक भविष्य है। 

अमित शाह ने कहा, इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता ने कहा, कांग्रेस पार्टी और कम्युनिस्टों ने कभी भी अनुसूचित जनजातियों और गरीबों के कल्याण के लिए काम नहीं किया। उन्होंने उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में माना। 

शनिवार को अपने केरल दौरे में गए केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री, अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में मत्स्यफेड सहकारी, मछुआरा समुदाय के कल्याण की दिशा में काम करने वाली एक सहकारी समिति का दौरा भी किया।

इसके अलावा गृह मंत्री ने केरल की राजधानी में आयोजित 30वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को संबोधित किया, जिसमें क्रमशः दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों ने भाग लिया।

बैठक में शाह ने दक्षिणी राज्यों से नदी जल बंटवारे के मुद्दों का संयुक्त समाधान तलाशने का आग्रह किया। इस संबंध में जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को अपने लंबित मुद्दों को पारस्परिक रूप से हल करने के लिए भी कहा।

उन्होंने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री ने दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद के सभी राज्यों से पानी के बंटवारे से जुड़े मुद्दों का संयुक्त समाधान तलाशने का आह्वान किया।"

टॅग्स :अमित शाहBJPकांग्रेसकेरलKerala
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार