लाइव न्यूज़ :

"कांग्रेस का 'इंडिया' पर ध्यान नहीं है, वो तो विधानसभा चुनाव में व्यस्त हो गई है", नीतीश कुमार ने इशारों में जता दी नाराजगी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 2, 2023 14:38 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को आरोप लगाया कि देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस का ध्यान आजकल 'इंडिया' गठबंधन को मजबूत बनाने में नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने कहा कांग्रेस का ध्यान आजकल 'इंडिया' गठबंधन को मजबूत बनाने में नहीं हैकांग्रेस विधानसभा चुनावों में इस कदर व्यस्त हो गई है कि उसे 'इंडिया' गठंबधन का ख्याल ही नहीं हैनीतीश के बयान से लग रहा है इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक न होने का कयास

पटना: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के प्रमुख सूत्रधार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को आरोप लगाया कि देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस का ध्यान आजकल 'इंडिया' गठबंधन को मजबूत बनाने में नहीं है।

उन्होंने बेहद नाराजगी भरे लहजे में कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनावों में इस कदर व्यस्त हो गई है कि 'इंडिया' गठंबधन के अन्य घटक दलों से लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर बात ही नहीं कर रही है।

समाचार वेबसाइट जी न्यूज के मुताबिक नीतीश कुमार ने पटना में आयोजिक 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' रैली में कहा कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन को आगे बढ़ाने में दिलचस्पी ही नहीं ले रही है।

उन्होंने कहा, "हम 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर कांग्रेस के साथ चर्चा कर रहे थे, लेकिन ऐसा लगता है कि कांग्रेस अभी पांच राज्यों के चुनाव अभियान में काफी व्यस्त है।"

सीएम नीतीश ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुत चर्चा करने के बाद 'इंडिया' का गठन किया गया था, लेकिन कांग्रेस पार्टी को फिलहाल उसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। इस समय कांग्रेस का पूरा फोकस पांच राज्यों के चुनाव में है। इसलिए फिलहाल इंडिया गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही है। इन चुनावों के बाद फिर से सभी को एकजुट किया जाएगा।

नीतीश कुमार के इस बयान पर सत्ता के समीकरण बैठाने वाले कयास लगा रहे हैं कि इंडिया गठबंधन के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और कहीं न कहीं विपक्षी गुट में अब दरार दिखाई देने लगी हैं, जिसकी तलाश भाजपा को 2024 के आम चुनाव के लिए हैं।

 

टॅग्स :नीतीश कुमारभारतकांग्रेसविधानसभा चुनाव 2022BJPपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"