लाइव न्यूज़ :

सचिन पायलट के लिए अब भी दरवाजे खुले रखना चाहता है कांग्रेस आलाकमान: सूत्र

By भाषा | Updated: July 17, 2020 04:21 IST

सूत्रों का कहना था कि पायलट को स्पष्ट तौर पर बताया गया कि उनके लिए कांग्रेस पार्टी के दरवाजे अब भी खुले हुए हैं, लेकिन उन्हें बिना शर्त वापस आना होगा। खबर है कि उनसे यह भी कहा गया है कि कांग्रेस उनसे जुड़े हालिया घटनाक्रमों को भूलने के लिए तैयार है और वापसी पर उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेताओं का एक धड़ा मानता है कि राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री बहुत आगे जा चुके हैं।सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अब भी पायलट के लिए दरवाजे खुले रखना चाहता है।

नयी दिल्ली: सचिन पायलट के अदालत का रुख करने के बाद कांग्रेस नेताओं का एक धड़ा मानता है कि राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री बहुत आगे जा चुके हैं। हालांकि सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अब भी पायलट के लिए दरवाजे खुले रखना चाहता है।

सूत्रों ने यह भी बताया कि पार्टी नेतृत्व ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहा है कि वह पायलट के खिलाफ तल्ख टिप्पणियों से परहेज करें। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक दक्षिण भारत से ताल्लुक रखने वाले पार्टी के एक वरिष्ठ नेता से पायलट ने बृहस्पतिवार सुबह बात की और पार्टी में अपनी वापसी के लिए शर्तें रखीं।

पायलट के करीबियों की ओर से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों का कहना था कि पायलट को स्पष्ट तौर पर बताया गया कि उनके लिए कांग्रेस पार्टी के दरवाजे अब भी खुले हुए हैं, लेकिन उन्हें बिना शर्त वापस आना होगा। खबर है कि उनसे यह भी कहा गया है कि कांग्रेस उनसे जुड़े हालिया घटनाक्रमों को भूलने के लिए तैयार है और वापसी पर उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने जयपुर में गहलोत के साथ बंद कमरे में बैठक की और उनसे पायलट के खिलाफ सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करने का आग्रह किया।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर किया गया है। सूत्रों के मुताबिक गहलोत कहना था कि वह पायलट के खिलाफ नहीं है, लेकिन उन्हें पहले ‘भाजपा की मेहमाननवाजी’ छोड़नी होगी और कांग्रेस में बिना शर्त वापसी करनी होगी।

गौरतलब है कि बागी विधायकों को विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य करार देने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जारी नोटिस को सचिन पायलट के साथियों ने राजस्थान उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। उच्च न्यायालय की खंडपीठ याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगी। 

टॅग्स :राजस्थानसचिन पायलटकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम