लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस झूठ को नींव बनाकर सत्ता में आई है: पुरंदेश्वरी

By भाषा | Updated: September 2, 2021 00:01 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी की राज्य प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस झूठ को नींव बनाकर सत्ता में आई है और उसने जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। पुरंदेश्वरी ने बुधवार को चिं​तन बैठक के दूसरे दिन जगदलपुर के एक होटल में संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस झूठ को नींव बनाकर सत्ता में आई है। विधानसभा चुनाव (वर्ष 2018) के दौरान जारी कांग्रेस के घोषणापत्र को देखने से पता चलता है कि कांग्रेस ने जनता से जो वादा कर सत्ता प्राप्त की है, उसे कभी निभाया ही नहीं गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को 2500 रुपये धान का समर्थन मूल्य देने का वादा किया गया लेकिन यह सच है कि उनकी सत्ता में आने के बाद यहां 500 किसानों ने आत्महत्या की है। भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी ने कहा कि तीन दिवसीय चिंतन बैठक में कई विषयों को लेकर बातचीत होगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वर्ष 2023 में आने वाले विधानसभा चुनाव में तीन बार के मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह भाजपा का चेहरा होंगे, तब पुरंदेश्वरी ने कहा कि पिछले 15 वर्षों के शासनकाल के दौरान पार्टी ने कई विकास कार्य किए हैं। पार्टी अगले चुनाव में विकास के मुद्दे को लेकर जनता तक जाएगी। संवाददाता सम्मेलन में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ संकट में है। राज्य में बिजली का संकट है तथा आकाल की छाया है। लेकिन इस परिस्थिति में भी कांग्रेस के भीतर कुर्सी की खींचतान चल रही है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार आदिवासी बाहुल्य बस्तर क्षेत्र में भाजपा ने चिंतन शिविर का आयोजन किया है। राज्य में 15 वर्षों के शासन के बाद वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद इस आयोजन को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?