लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कांग्रेस ने नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत बताया, कांग्रेस मुख्यालय में जश्न शुरू

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 4, 2023 14:16 IST

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है। फैसले पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यह सच्चाई एवं न्याय की जीत है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाईकांग्रेस ने कहा- यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत हैअशोक गहलोत ने ह सच्चाई एवं न्याय की जीत बताया

नई दिल्ली: मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्टकांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए सजा पर तब तक रोक लगा दी है जब तक शीर्ष न्यायलय में मामला लंबित है। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत देते हुए कहा कि ट्रायल कोर्ट के आदेश के प्रभाव व्यापक हैं। इससे न केवल राहुल गांधी का सार्वजनिक जीवन में बने रहने का अधिकार प्रभावित हुआ, बल्कि उन्हें चुनने वाले मतदाताओं का अधिकार भी प्रभावित हुआ।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है। फैसले पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी प्रतिक्रिया दी। अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी पर मानहानि के मुकदमे में सजा पर रोक का सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागतयोग्य है। यह सच्चाई एवं न्याय की जीत है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब राहुल गांधी फिर से संसद सचिवालय से सदस्यता बहाल करने की अपील कर सकते हैं। बता दें कि 'मोदी' उपनाम टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि निचली अदालत के न्यायाधीश द्वारा अधिकतम सजा देने का कोई कारण नहीं बताया गया है, अंतिम फैसला आने तक दोषसिद्धि के आदेश पर रोक लगाने की जरूरत है।

शीर्ष अदालत के फैसले के बाद कांग्रेस मुख्यालय में जश्न मनाया जाने लगा। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी शाम 3 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। इस बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि वह जल्द से जल्द लोकसभा अध्यक्ष से मिलेंगे और राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने की अपील करेंगे।

बता दें कि राहुल गांधी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि जज इसे नैतिक अधमता से जुड़ा गंभीर अपराध मानते हैं। यह गैर-संज्ञेय और जमानती अपराध है। मामले में कोई अपहरण, बलात्कार या हत्या नहीं की गई है। यह नैतिक अधमता से जुड़ा अपराध कैसे बन सकता है? राहुल गांधी कोई कट्टर अपराधी नहीं हैं। राहुल गांधी पहले ही संसद के दो सत्रों से दूर रह चुके हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीसुप्रीम कोर्टकांग्रेसअशोक गहलोतसंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह