लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष को दिया 'विशेषाधिकार उल्लंघन' का नोटिस, लगाया सदन में राहुल गांधी के चरित्र हनन का आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 23, 2023 17:23 IST

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा प्रमुख ओम बिड़ला को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ 'विशेषाधिकार उल्लंघन' का नोटिस दिया। मणिकम टैगोर ने राजनाथ सिंह पर लोकसभा के नियम 352 (vii) और नियम 353 के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ दिया "विशेषाधिकार उल्लंघन" नोटिस मणिकम टैगोर ने स्पीकर ओम बिड़ला को नियम 352 (vii) और नियम 353 का हवाला दियाराजनाथ सिंह ने सदन में राहुल गांधी पर आरोप लगाकर लोकसभा के नियमो का उल्लंघन किया है

दिल्ली: संसद में राहुल गांधी पर हो रहे लगातार हमले को देखते हुए कांग्रेस पर संसद में मोदी सरकार के घेरने के लिए दबाव बढ़ा रही है। इसी क्रम में कांग्रेस के लोकसभा व्हीप प्रमुख मणिकम टैगोर ने स्पीकर ओम बिड़ला को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ "विशेषाधिकार उल्लंघन" नोटिस सौंपा है। सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा प्रमुख को दिये अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में राहुल गांधी के खिलाफ आरोप लगाकर लोकसभा के नियमो का उल्लंघन किया है। इस कारण से लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष नियमों के तहत कार्रवाई करें।

कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने आरोप लगाया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मार्च 13 को निम्न सदन में दिये अपने संबोधन में राहुल गांधी पर आरोप लगाकर लोकसभा के नियम 352 (vii) और नियम 353 का उल्लंघन किया है। इसलिए वो लोकसभा में प्रक्रिया और संचालन के नियम 223 के तहत लोकसभा अध्यक्ष को नोटिस दे रहे हैं कि वो इस मामले का संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करें।

समाचार वेबसाइट डेक्कन हेराल्ड के अनुसार बीते 13 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा लंदन में 'लोकतंत्र खतरे में' वाले बयान को उठाते हुए उनसे माफी की मांग की थी। रत्रा मंत्री की तरह मोदी सरकार के अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी ठीक इसी मुद्दे पर राहुल गाधी से माफी की मांग की थी। जिसके कारण संसद के लोकसभा और राज्यसभा लगातार कार्यवाही बाधित हो रही है। लोकसभा में राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी करते हुए कहा था कि राहुल गांधी ने लंदन में कहा है कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है और विदेशी ताकतों को लोकतंत्र को बचाना चाहिए। यह भारत के लिए बेहद शर्मनाक है और इसके लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

राजनाथ सिंह के लोकसभा में दिये बयान पर विशेषाधिकार नोटिस देते हुए मणिकम टैगोर ने कहा, "लोकसभा में राजनाथ सिंह के दिये मानहानि करने वाले बयानों से निराधार आरोपों को समर्थित मिला और फिर उसके बाद संसद में भाजपा के कई सांसदों और मंत्रियों द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ उस तरह के तर्क दिये गये।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सत्तापक्ष द्वारा लगातार एक सांसद का इस तरह से चरित्र हनन करने का प्रयास किया जा रहा है और इसे न केवल सत्ता पक्ष के सांसद बल्कि वरिष्ठ मंत्रियों द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है। पूरे प्रकरण में सबसे दुखद बात यह है कि जिन राहुल गांधी पर सत्ता पक्ष एक झूठे मामले को लेकर हमलावर है, उन्हें संसद में खुद का बचाव करने का मौका तक नहीं दिया जा रहा है। जबकि राहुल गांधी ने लोकसभा प्रमुख ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखकर लोकसभा नियमों के तहत "व्यक्तिगत स्पष्टीकरण" देने का अवसर मांगा था लेकिन उन्हें अभी तक इस बात की इजाजत नहीं मिली है।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि राजनाथ सिंह ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक और अशोभनीय बयान देते हुए कोई भी पुख्ता सबूत संसद के पटल पर रखा, जिससे वो राहुल गांधी के खिलाफ किये जा रहे अपने दावों का समर्थन में कोई मजबूत तर्क पेश कर सकें। इसलिए राजनाथ सिंह लोकसभा नियम 352 (ii) और नियम 353 के उल्लंधन के स्पष्ट दोषी हैं और उनके खिलाफ लोकसभा प्रमुख विशेषाधिकार नोटिस के तहत कार्रवाई करें।

टॅग्स :राजनाथ सिंहकांग्रेसलोकसभा संसद बिलओम बिरलाBJPराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत