लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः राहुल गांधी पीएम बनेंगे या नहीं, तो प्रियंका बोलीं, ''यह फैसला जनता को करना है ''

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2019 17:39 IST

प्रियंका ने अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर गांव के प्रधानों को पैसे बांटने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि गांव गांव जूते बांट कर केंद्रीय मंत्री अमेठी की जनता का अपमान कर रही हैं । प्रियंका ने कहा, ''वह कहते हैं कि परिवारवाद है ... लेकिन यह अमेठी की जनता का प्यार है जो हमारे परिवार को मिलता है ।''

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2019 को लेकर वह आश्वस्त हैं । प्रियंका का दावा है कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि उनके भाई और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी अच्छे प्रधानमंत्री साबित होंगे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि उनके भाई और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी अच्छे प्रधानमंत्री साबित होंगे। प्रियंका ने संवाददाताओं द्वारा इस बाबत पूछे जाने पर कहा कि उनके भाई एक अच्छे प्रधानमंत्री साबित होंगे।

जब पूछा गया कि राहुल प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं, तो प्रियंका बोलीं, ''यह फैसला जनता को करना है ।'' वह यहां सलोन विधानसभा क्षेत्र के बघौला और सलोन कस्बे के चुनाव कार्यालय पर नुक्कड़ सभा को सम्बोधित कर रही थीं।

प्रियंका ने अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर गांव के प्रधानों को पैसे बांटने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि गांव गांव जूते बांट कर केंद्रीय मंत्री अमेठी की जनता का अपमान कर रही हैं । प्रियंका ने कहा, ''वह कहते हैं कि परिवारवाद है ... लेकिन यह अमेठी की जनता का प्यार है जो हमारे परिवार को मिलता है ।''

उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता ने उनके पिता को भी प्यार दिया तो आप भाई को भी जिता कर अपना प्यार दिखाते हैं । वह बोलीं, ''जब मैं 12 साल की थी, तब यहां तमाम बंजर जमीनें थीं । मुझे याद है कि मेरे पिताजी ने आपके लिए आपके समर्थन से इतना संघर्ष किया था कि आज पूरे क्षेत्र में हरियाली दिखने लगी है ।'' अपनी जनसभाओं में प्रियंका, अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र कर रही हैं तथा वह राहुल गांधी द्वारा किए गए विकास कार्यों को भी गिना रही हैं ।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर वह आश्वस्त हैं । प्रियंका का दावा है कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है। उन्होंने कहा, ''उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की बुरी तरह हार होने वाली है ... वो यह सोचते हैं कि यहां के किसानों को बीस हजार रुपये बांट कर पूरे गांव का वोट पलट देंगे ।'' प्रियंका ने कहा, ''दुनिया को यह दिखाएंगे कि अमेठी के लोगों के पास जूते नहीं हैं और ऐसी राजनीति यहां नहीं चलती ।'' 

 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019अमेठीप्रियंका गांधीराहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मायावतीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा