लाइव न्यूज़ :

जयपुर महारैली के लिए तैयारियों में जुटी कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 9, 2021 19:10 IST

Open in App

जयपुर, नौ दिसंबर कांग्रेस जयपुर में 12 दिसंबर को प्रस्तावित 'महंगाई हटाओ रैली' की तैयारियों में जुटी है, जिसमें देशभर से पार्टी के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा कि इस रैली के जरिए कांग्रेस सतर्क तथा जागरूक विपक्ष की अपनी भूमिका को निभाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार को जगाने का काम करेगी।

वहीं, कोरोना वैश्विक महामारी के मद्देनजर इस रैली को स्थगित करने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाली जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल ने बृहस्पतिवार को एक वीडियो संदेश जारी कर कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने की अपील की। खंडेलवाल के पत्र को लेकर कांग्रेस की बैठक में हंगामा भी हुआ।

यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित तैयारी बैठक में माकन ने पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से महंगाई के मुद्दे पर जनता को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सतर्क व जागरूक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए कांग्रेस इस रैली के जरिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जगाने का काम करेगी।

उन्होंने देश में आर्थिक असमानता संबंधी एक ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया, ‘‘ देश में गरीब और गरीब व अमीर और अमीर होता गया, यह नरेंद्र मोदी सरकार की देन है।’’

बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के संबोधन के दौरान एक स्थानीय नेता मित्रोदय गांधी ने, कांग्रेस नेता ज्योति खंडेलवाल द्वारा रैली स्थगित करने संबंधी पत्र लिखे जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि खंडेलवाल ने यह सही नहीं किया। इस पर डोटासरा ने इस नेता को चुप करवाते हुए कहा, ‘‘ आप कौनसा भला काम कर रहे हैं, आप भी तो सही नहीं कर रहे हैं। अनुशासन बनाए रखें।’’

उल्लेखनीय है कि खंडेलवाल ने अपने पत्र में कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढते मामलों और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के असामयिक निधन को देखते हुए पार्टी को रैली को फिलहाल स्थगित कर देना चाहिए। हालांकि पत्र पर विवाद बढ़ने के बाद खंडेलवाल ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रस्तावित रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

यह रैली पहले दिल्ली में होनी थी, जो अब जयपुर में हो रही है।

इस बीच, पुलिस तथा प्रशासन के आला अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को विद्याधर नगर स्टेडियम का मुआयना किया, जहां यह रैली होनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित