लाइव न्यूज़ :

संयुक्त विपक्ष की बैठक से पहले यूसीसी को लेकर दुविधा में कांग्रेस, स्पष्ट नहीं किया अपना रुख, मसौदा का कर रही है इंतजार

By रुस्तम राणा | Updated: July 15, 2023 16:46 IST

कांग्रेस के केटीएस तुलसी ने एएनआई को बताया कि यूसीसी को लेकर शनिवार को पार्टी नेताओं की एक बैठक हुई। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी कुछ तय नहीं हुआ है और जब सरकार यूसीसी ड्राफ्ट देगी तब पार्टी फैसला करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के केटीएस तुलसी ने बताया कि यूसीसी को लेकर शनिवार को पार्टी नेताओं की एक बैठक हुईउन्होंने कहा कि अभी कुछ तय नहीं हुआ है और जब सरकार यूसीसी ड्राफ्ट देगी तब पार्टी फैसला करेगीकांग्रेस की दुविधा या देरी केरल में सीपीआई (एम) के साथ एक बड़ी दरार पैदा कर रही है

नई दिल्ली: कांग्रेस ने अभी तक समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर अपना रुख उजागर नहीं किया है, जिसे पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अस्तित्व में लाने पर विचार कर रही है। कांग्रेस के केटीएस तुलसी ने एएनआई को बताया कि यूसीसी को लेकर शनिवार को पार्टी नेताओं की एक बैठक हुई। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी कुछ तय नहीं हुआ है और जब सरकार यूसीसी ड्राफ्ट देगी तब पार्टी फैसला करेगी। यह तब हुआ है जब विपक्षी दल लोकसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए दूसरी बड़ी बैठक में 17 जुलाई को बेंगलुरु में बैठक करने के लिए तैयार हैं। यह बैठक कांग्रेस पार्टी के निमंत्रण पर हो रही है।

कांग्रेस की दुविधा या देरी केरल में सीपीआई (एम) के साथ एक बड़ी दरार पैदा कर रही है, जहां सीएम पिनाराई विजयन ने स्पष्ट रूप से अपना यूसीसी विरोधी रुख बताया है। जबकि विजयन की एलडीएफ सरकार और कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ केरल में दो विपरीत पक्ष हैं, दोनों पार्टियां हाल ही में पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों के दौरान एकजुट हुईं और संयुक्त विपक्षी मोर्चे का भी हिस्सा हैं।

इस बीच, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि यूसीसी की बहस काले और सफेद के बारे में नहीं बल्कि भारत के इंद्रधनुषी रंगों के बारे में है। उन्होंने ट्वीट किया, "हमें विविधता, सांस्कृतिक पहचान, न्याय की धारणा, सच्चा समावेश, पसंद और विवेक की स्वतंत्रता, आंतरिक सहमति सुधार की संभावना को ध्यान में रखना होगा।"

वहीं केरल में सीपीआई (एम) ने 15 जुलाई को समान नागरिक संहिता पर एक सेमिनार आयोजित करने की घोषणा की, लेकिन कांग्रेस को निमंत्रण नहीं भेजा। पीटीआई के मुताबिक, सीपीआई (एम) के राज्य सचिव एम वी गोविंदन ने कहा कि इस मामले पर कांग्रेस का कोई एकजुट रुख नहीं है। उन्होंने पूछा कि क्या सबसे पुरानी पार्टी ने देश में यूसीसी लागू करने के भाजपा के प्रयास के खिलाफ अब तक कोई ''प्रभावी कदम'' उठाया है और क्या पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व इसके लिए तैयार है।

टॅग्स :समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील