लाइव न्यूज़ :

तीन विधायकों से बड़ी नकदी मिलने पर कांग्रेस का दावा- झारखंड में भाजपा के ‘ऑपरेशन कमल’ का पर्दाफाश हो गया

By भाषा | Updated: July 31, 2022 11:29 IST

कांग्रेस ने हावड़ा में अपने तीन विधायकों के कथित रूप से बड़ी नकदी के साथ पकड़े जाने के बाद भाजपा पर झारखंड में उसकी गठबंधन वाली सरकार को गिराने की कोशिश का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस का दावा- भाजपा झारखंड में वही करना चाहती है, जो उसने महाराष्ट्र में किया थाहावड़ा में तीन विधायकों के कथित रूप से बड़ी नकदी के साथ पकड़े जाने के बाद कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर आरोप।कांग्रेस के इरफान अंसारी, राजेश कच्चाप और नमन बिक्सल कोंगरी को शनिवार को पकड़ा गया था।

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा में तीन विधायकों के कथित रूप से बड़ी नकदी के साथ पकड़े जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर झारखंड में उसकी गठबंधन सरकार को अपदस्थ करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा झारखंड में वही करना चाहती है, जो उसने महाराष्ट्र में किया था।

पुलिस ने झारखंड में कांग्रेस के तीन विधायकों को शनिवार रात पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में रोका। उनके वाहन से काफी नकदी बरामद की गई है। जिस वाहन में विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्चाप और नमन बिक्सल कोंगरी सवार थे, उसे खुफिया सूचना के आधार पर पांचला पुलिस थाना क्षेत्र के रानीहाती में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर शनिवार को रोका गया और वाहन में बड़ी रकम मिली।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘झारखंड में भाजपा के ‘ऑपरेशन कमल’ का आज रात हावड़ा में पर्दाफाश हो गया। दिल्ली के ‘हम दो’ की योजना झारखंड में वही करने की है, जो उन्होंने ई-डी (एकनाथ शिंदे एवं देवेंद्र फडणवीस) के सहारे महाराष्ट्र में किया।’’

महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के हाल में मुख्यमंत्री बनने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर ‘‘अनैतिक तरीके से’’ सत्ता पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा था।

कांग्रेस की झारखंड इकाई ने भी दावा किया कि भाजपा ने राज्य में हेमंत सोरेन सरकार को अपदस्थ करने के षड्यंत्र में बड़ी धनराशि का इस्तेमाल किया। झारखंड सरकार में कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल भी घटक हैं।

हावड़ा (ग्रामीण) की पुलिस अधीक्षक स्वाति भांगलिया ने कहा, ‘‘हमें सटीक सूचना मिली थी कि काले रंग की एक कार में बड़ी रकम ले जाई जा रही है। हमने वाहनों की तलाशी शुरू कर दी और इस कार को रोका, जिसमें तीन विधायक सवार थे। कार से बड़ी नकद राशि बरामद हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नकदी गिनने के लिए मशीन मंगवाई गईं। विधायकों से भी पूछताछ की जा रही है कि इस धन के स्रोत क्या हैं और इसे कहां ले जाया जा रहा था।’’ पुलिस ने बताया कि एसयूवी में विधायकों के अलावा दो अन्य लोग भी बैठे हुए थे। इस कार के एक बोर्ड पर कांग्रेस के चुनाव चिह्न के साथ ही ‘‘विधायक जामताड़ा झारखंड’’ लिखा हुआ था। गौरतलब है कि अंसारी जामताड़ा, जबकि कच्चाप रांची जिले के खिजरी और कोंगारी सिमडेगा कोलेबिरा से विधायक हैं।

टॅग्स :कांग्रेसझारखंडभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"