लाइव न्यूज़ :

Congress changes: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव, जम्मू-कश्मीर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त, झारखंड में चुनाव समिति, प्रचार और घोषणापत्र समिति का गठन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2024 15:56 IST

Congress changes: कांग्रेस ने तारिक हमीद कर्रा को जम्मू-कश्मीर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था। विकार रसूल वानी का स्थान लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देतारा चंद और रमन भल्ला को भी जम्मू कश्मीर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। चुनाव समिति, प्रचार समिति और घोषणापत्र समिति का गठन किया। बंधु टिर्की को घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष और सुबोधकांत सहाय को प्रचार समिति का नेतृत्व सौंपा गया।

Congress changes:कांग्रेस ने शनिवार को एम के भारद्वाज और भानु महाजन को जम्मू-कश्मीर इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। केंद्र शासित प्रदेश में जारी विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी ने दोनों नेताओं की नियुक्ति की है पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारद्वाज और महाजन को तत्काल प्रभाव से जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस ने अगस्त में तारिक हमीद कर्रा को जम्मू-कश्मीर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था। उन्होंने विकार रसूल वानी का स्थान लिया था। खड़गे ने तारा चंद और रमन भल्ला को भी जम्मू कश्मीर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। 

कांग्रेस ने झारखंड इकाई में चुनाव समितियां गठित कीं

झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस ने राज्य इकाई में प्रदेश चुनाव समिति, प्रचार समिति और घोषणापत्र समिति का गठन किया। राज्य इकाई के प्रमुख केशव महतो कमलेश को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया, जबकि बंधु टिर्की को घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष और सुबोधकांत सहाय को प्रचार समिति का नेतृत्व सौंपा गया।

कमलेश 31 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का नेतृत्व करेंगे जिसमें अजय कुमार, रामेश्वर उरांव, सुबोधकांत सहाय, राजेश ठाकुर, पी के बालुमूचु और प्रणव झा जैसे नेता शामिल हैं। सभी विधायक और प्रदेश कांग्रेस के सभी मोर्चों के प्रमुख चुनाव समिति के पदेन सदस्य होंगे। टिर्की 25 सदस्यीय घोषणापत्र समिति का नेतृत्व करेंगे।

जिसमें बन्ना गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता और रवींद्र झा जैसे लोग शामिल होंगे। सहाय की अध्यक्षता वाली प्रचार समिति में रामेश्वर ओरांव, अजय कुमार, राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम और प्रणव झा सहित अन्य शामिल हैं। झारखंड में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024झारखंड विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर