लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पीएम मोदी को बताया 'महंगाई मैन', सब्जियों के बढ़ते दामों को लेकर सरकार को घेरा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 4, 2023 16:58 IST

सुप्रिया श्रीनेत ने सीधे कुछ नहीं कहा लेकिन इशारों में ही 'महंगाई मैन' की कहानी सुनाई जिसमें पीएम मोदी को बेपरवाह राजा कहा। उन्होंने कहा कि खाने-पीने के सामानों की कीमत ज्यादा और वजन कम कर जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमंहगाई को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है'महंगाई मैन' की कहानी सुनाई जिसमें पीएम मोदी को बेपरवाह राजा कहाकहा- जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है

Vegetables Price Hike:  भर में फलों और सब्जियों के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस मामले पर एक प्रेस कान्फ्रेंस की और पीएम मोदी को 'महंगाई मैन' कह के संबोधित किया।  सुप्रिया श्रीनेत ने सीधे कुछ नहीं कहा लेकिन इशारों में ही 'महंगाई मैन' की कहानी सुनाई जिसमें पीएम मोदी को बेपरवाह राजा कहा।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि खाने-पीने के सामानों की कीमत ज्यादा और वजन कम कर जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। उन्होंने कहा, "देश में लोग महंगाई से त्रस्त हैं, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। सरकार चाहे तो एक्साइज ड्यूटी कम कर जनता को बड़ी राहत दे सकती है।डीजल का दाम घटेगा तो यातायात की लागत घटेगी, सब्जियां और जरूरी चीजें सस्ती होंगी।"

कांग्रेस ने फलों और सब्जियों की रेट लिस्ट भी जारी की। बताया कि नींबू  400 रुपए किलो, हरी मिर्च 400 रुपए किलो, अदरक 400 रुपए किलो, धनिया 200 रुपए किलो, टमाटर 160 रुपए किलो, लहसुन 130 रुपए किलो, परवल 80 रुपए किलो, भिंडी 70 रुपए किलो बिक रही है। 

सुप्रिया श्रीनेत ने तंज कसते हुए कहा कि शादियों के सीजन में ये सब्जियां उपहार के रूप में दी जा सकती हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। टमाटर के साथ भिंडी, तोरई लौकी, पत्तागोभी, खीरा के भावों में जोरदार उछाल आया है। सब्जियों के बढ़े दामों का मुख्य कारण पिछले दिनों पड़ी गर्मी महंगाई मानी जा रहा है। 

इसे लेकर विपक्ष सरकार को लगातार घेरने की कोशिश भी कर रहा है।  मंडी में स्थानीय और बाहरी किसानों के द्वारा हरी सब्जियों की आवक कम हो रही है। अधिक दाम बढ़ने से आम लोगों को आर्थिक परेशानी में डाल दिया है। व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल दो हफ्तों तक तो सब्जियों के दाम कम होने की उम्मीद कम ही है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेसBJPपेट्रोल का भावPetrol Price
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह