लाइव न्यूज़ :

भारत बंद: ट्विटर पर बीजेपी ने कर दी भयानक भूल, कांग्रेस ने किया ट्रॉल, हटाना पड़ा ट्वीट

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 10, 2018 19:16 IST

संबित पात्रा ने कहा कि आज दिल्ली हाई कोर्ट ने पर्दाफाश कर दिया है कि किस प्रकार गांधी परिवार के लोग देश की आंखों में धूल झोंककर गरीब जनता की कमाई को लूट रहें थे।

Open in App

नई दिल्ली, 10 सितंबरः पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस के बुलाए गए 'भारत बंद' का असर पूरे देश में देखा गया है। इस दौरान कई जगह प्रदर्शनकारियों ने आगजनी व तोड़फोड़ भी की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस के 'भारत बंद' को पूरी विफल बताया। हालांकि बीजेपी ने एक ऐसा ट्वीट किया जिसकी वजह से कांग्रेस ने उसपर हमला बोल दिया। 

दरअसल, बीजेपी ने कानूनमंत्री रविशंकर प्रसाद को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'भारत बंद पूरी रह से फेल हुआ है। भारत बंद में हुई हिंसा का हमें बहुत सुख है, हम इसकी भर्त्सना करते हैं।' उसके इस ट्वीट को कांग्रेस ने रिट्वीट कर कहा कि यह शायद बीजेपी की मन की बात है, लेकिन हम किसी भी तरह की हिंसा की निंदा करते हैं। वहीं, बीजेपी ने ट्रॉल होने के बाद ट्वीट को हटा दिया।वहीं, कांग्रेस के भारत बंद को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आज जान बूझकर के भारत बंद का आह्वान किया गया क्योंकि कांग्रेस को पता था की हाई कोर्ट में नेशनल हेराल्ड केस में हियरिंग चल रही है और आज ही के दिन उस सुनवाई का नतीजा आना था। 

उन्होंने कहा कि आज दिल्ली हाई कोर्ट ने पर्दाफाश कर दिया है कि किस प्रकार गांधी परिवार के लोग देश की आंखों में धूल झोंककर गरीब जनता की कमाई को लूट रहें थे। सोनिया जी और राहुल गांधी जी ने देश के कानून को दरकिनार करके नेशनल हेराल्ड मामले में देश की जनता के 5,000 करोड़ रुपये का गबन किया। 

इससे पहले रविशंकर प्रसाद ने प्रेस फ्रॉन्फ्रेंस में कहा कि बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय वजहों से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज की महंगाई साल 2014 की तुलना से कम है। उन्होंने भारत बंद को लेकर कहा कि यह भारत बंद असफल है।

पार्टी मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि इस प्रदर्शन के चलते लगे जाम में बिहार के जहानाबाद में एक बच्ची की मौत हो गई। उसके लिए कौन जिम्मेदार है? उन्होंने कहा कि विरोध तक ठीक है, लेकिन जो पेट्रोल पंप और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है, उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

टॅग्स :भारत बंदभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसरविशंकर प्रसादसंबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर