लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट मामलाः कांग्रेस बोली- अव्यवस्था न फैलाए और फूट न डाले बीजेपी

By IANS | Updated: January 16, 2018 15:21 IST

मलयालम में लिखे अपने पोस्ट में नंदकुमार ने न्यायाधीशों के प्रेस वार्ता करने के 'खास समय' पर निशाना साधा और इसे 'न्यायपालिका में लोगों के विश्वास पर हमला' बताया था।

Open in App

सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा के खिलाफ आवाज उठाने वाले चार शीर्ष न्यायाधीशों की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक नेता की ओर से आलोचना करने पर कांग्रेस ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर 'आरएसएस पदाधिकारियों' के जरिए न्यायपालिका पर हमला करने का आरोप लगाया और भाजपा से कहा कि वह इस मुद्दे पर 'अव्यवस्था न फैलाए और फूट न डाले।' 

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक ट्वीट कर कहा कि दुखद और खेदजनक ! भाजपा आरएसएस पदाधिकारियों द्वारा न्यायापालिका पर हमला करवा रही है। पूरा देश सिर्फ यही चाहता है कि शीर्ष न्यायाधीशों की ओर से उठाए गए मुद्दों को सुलझाया जाए, जिससे लोकतंत्र को खतरा है। भाजपा सरकार को इस मुद्दे पर अव्यवस्था फैलाने और फूट डालने के बदले इसे सुलझाना चाहिए।

कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख जे. नंदकुमार ने 13 जनवरी को अपने फेसबुक कमेंट में चारों न्यायाधीशों पर 'अचूक राजनीतिक साजिश' रचने का अरोप लगाया था।

इस सिलसिले की समाचार रिपोर्टों के अनुसार, मलयालम में लिखे अपने पोस्ट में नंदकुमार ने न्यायाधीशों के प्रेस वार्ता करने के 'खास समय' पर निशाना साधा और इसे 'न्यायपालिका में लोगों के विश्वास पर हमला' बताया था।

सर्वोच्च न्यायालय के चार शीर्ष न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. चेलमेश्वर, न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर और न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ ने पिछले सप्ताह शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में प्रधान न्यायाधीश पर मामले के आवंटन को लेकर आरोप लगाए थे और कहा था कि शीर्ष अदालत का प्रशासन ठीक से काम नहीं कर रहा है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टकांग्रेसबीजेपीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचार जजों द्वारा उठाए सवालों पर CJI ने की एटॉर्नी जनरल से चर्चा, पक्ष-विपक्ष में बंटे कानूनी जानकार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर