लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने मायावती से दिहाड़ी मजदूरों पर की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांगने को कहा

By भाषा | Updated: August 28, 2021 00:20 IST

Open in App

कांग्रेस की असंगठित कामगार इकाई ने शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती से उनकी दिहाड़ी मजदूरों के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर माफी की मांग की। इकाई ने कहा कि वह शनिवार को मायावती के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे। बसपा प्रमुख ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस तो रैलियों में दिहाड़ी पर लोगों को लाती है। जिस दिन कांग्रेस की रैली होती है, दिहाड़ी में काम करने वाले मजदूर बहुत खुश होते हैं और कहते हैं कि आज हमें काम नहीं करना पड़ेगा। यह कांग्रेस की भीड़ जुटाने की संस्कृति है।’’ अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने एक बयान में कहा, '' हम दिहाड़ी मजदूरों के खिलाफ मायावती की अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हैं। हम मायावती से उनके निंदनीय बयान के लिए देश से माफी मांगने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर