लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल सरकार के बाद कांग्रेस ने खेला दिल्ली में महिला कार्ड, जानिए पूरी डीटेल!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 12, 2019 06:02 IST

खबर के अनुसार दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए जिला और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से प्रत्येक विधानसभा के लिए तीन नामों का पैनल मांगा है

Open in App
ठळक मुद्दे22 जून तक विधानसभा वार पैनल भेजने का निर्देश दिया गया है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक विधानसभा के जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से तीन-तीन संभावित उम्मीदवारों के नाम देने को कहा है

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले वोटरों को लुभाने के लिए पार्टियों अलग अलग दांव खेल रही हैं। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि उनकी सरकार  मेट्रो-बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर देगी। अब इसी लिस्ट में कांग्रेस ने भी दांव खेला है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक विधानसभा के जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से तीन-तीन संभावित उम्मीदवारों के नाम देने को कहा है जिनमें कम से कम एक महिला जरूर हो।

एबीपी न्यूज की खबर के अनुसार दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए जिला और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से प्रत्येक विधानसभा के लिए तीन नामों का पैनल मांगा है जिसमें एक महिला का नाम भी शामिल करने को कहा गया है। इससे साफ है कि इसमें अब करीब 33 फीसदी महिलाएं होंगी।

22 जून तक विधानसभा वार पैनल भेजने का निर्देश दिया गया है। इस बारे में दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता जितेंद्र कोचर ने कहा कि हम चाहते हैं कि महिलाओं की भागीदारी बढ़े। इससे महिलाएं आगे बढेंगी।

पार्टी के फैसले पर खुशी जताते हुए दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि ये बेहद शानदार कदम है। इससे जमीनी स्तर से संभावित उम्मीदवारों में महिलाओं की 33% हिस्सेदारी होगी। वह इसको लेकर पहले भी आवाज उठा चुकी हैं।

2014 लोकसभा चुनाव और 2015 विधानसभा चुनाव में पार्टी का खाता भी नहीं खुला। ऐसे में अब वोटरों को लुभाने के लिए कांग्रेस हर एक कोशिश में लगी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित चाहती हैं कि 2020 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का चयन जल्दी किया जाए ताकि उन्हें चुनाव की तैयारी के लिए पूरा वक्त मिले।

टॅग्स :शीला दीक्षितकांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी