लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने पूछे 9 सवाल, कहा- 'देश से माफी मांगे पीएम क्योंकि...'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 26, 2023 17:05 IST

कांग्रेस मोदी सरकार के 9 साल को नाकामियों के 9 साल बताया है। कांग्रेस ने इस मौके पर एक पुस्तिका भी जारी की है और मोदी सरकार से 9 सवाल पूछे हैं। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि आज का दिन प्रधानमंत्री को माफी दिवस के तौर पर मनाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस मोदी सरकार के 9 साल को नाकामियों के 9 साल बताया हैकांग्रेस ने एक पुस्तिका भी जारी की है और मोदी सरकार से 9 सवाल पूछे हैंकांग्रेस ने कहा- आज का दिन प्रधानमंत्री को माफी दिवस के तौर पर मनाना चाहिए

नई दिल्ली: एक तरफ केंद्र में अपनी सरकार के 9 साल पूरे होने पर पीएम मोदी जहां संसद की नई बिल्डिंग के उद्घाटन की तैयारी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस मोदी सरकार के 9 साल को नाकामियों के 9 साल बताया है। कांग्रेस ने इस मौके पर एक पुस्तिका भी जारी की है और मोदी सरकार से 9 सवाल पूछे हैं। 

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा, "नौ साल बाद आज कांग्रेस नौ सवाल पूछ रही है। राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान ये सवाल पूछे थे, लेकिन प्रधानमंत्री और सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। प्रधानमंत्री जी, ऐसा क्यों है कि महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही हैं? आर्थिक विषमता क्यों बढ़ रही है? ऐसा क्यों है कि किसानों की आय दोगुनी क्यों नहीं हुई, किसानों के साथ किए गए वादे पूरे क्यों नहीं हुए, एमएसपी की कानूनी गारंटी क्यों नहीं दी गई?" 

उन्होंने आगे कहा, "अडाणी को फायदा पहुंचाने के लिए, एसबीआई और एलआईसी में जमा लोगों की खून -पसीने की कमाई का क्यों इस समूह में निवेश किया गया, अडाणी समूह की फर्जी कंपनियों में जमा 20 हजार करोड़ रुपये किसके हैं? प्रधानमंत्री जी, आपने चीन को लाल आंख दिखाने की बात करने के बावजूद चीन को क्लीन चिट क्यों दी? चुनावी फायदे के लिए, राजनीतिक फायदे के लिए डर का माहौल क्यों पैदा किया जा रहा है? ऐसा क्यों है कि आप महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार को लेकर चुप रहते हैं, जाति आधारित जनगणना पर चुप्पी क्यों है?" 

जयराम नरेश ने आगे कहा, , "ऐसा क्यों है कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है और विपक्ष शासित सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है? क्या ऐसा नहीं है कि कुप्रबंधन से 40 लाख लोगों की मौत हुई और प्रभावित परिवारों को मुआवजा क्यों नहीं दिया गया?"

वहीं कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, "आज का दिन प्रधानमंत्री को माफी दिवस के तौर पर मनाना चाहिए। सभी देशवासियों से प्रधानमंत्री को माफी मांगना चाहिए क्योंकि भारत के लोगों के साथ विश्वासघात हुआ है।" उन्होंने जो बातें कीं और वादे किये, वह सभी काल्पनिक थे।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेसJairam Rameshराहुल गांधीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह