लाइव न्यूज़ :

जनार्दन द्विवेदी की जगह गहलोत बने कांग्रेस के संगठन महासचिव 

By भाषा | Updated: March 30, 2018 19:51 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी में पिछले कई वर्षों से संगठन महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे द्विवेदी को इस पद और महासचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मार्च:  कांग्रेस संगठन में आज हुए बड़े फेरबदल के तहत जनार्दन द्विवेदी की जगह राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पार्टी में संगठन महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी। साथ ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह को ओड़िशा और सांसद राजीव सातव को गुजरात का एआईसीसी प्रभारी बनाया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी में पिछले कई वर्षों से संगठन महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे द्विवेदी को इस पद एवं महासचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया। उनकी जगह गहलोत को संगठन एवं प्रशिक्षण का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। गहलोत से गुजरात के एआईसीसी प्रभारी की जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है।

गहलोत ने गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रभारी के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसके कारण इस बार के चुनाव में कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ कर 77 हो गई जो पहले 61 थी। द्विवेदी ने आज जारी एक बयान में बताया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनकी जगह गहलोत को यह जिम्मेदारी सौंपी है। द्विवेदी को पार्टी महासचिव पद से भी हटा दिया गया है। बयान में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने महासचिव पद पर द्विवेदी के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

 द्विवेदी संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के काफी नजदीकी माने जाते रहे हैं। पार्टी के संगठन महासचिव के रूप में जनार्दन द्विवेदी ने आज एक बयान में बताया कि राहुल गांधी ने जितेन्द्र सिंह को बी. के. हरिप्रसाद के स्थान पर ओड़िशा का एआईसीसी प्रभारी बनाया है।

बयान में यह भी कहा गया कि बी के हरिप्रसाद ओड़िशा के प्रभारी महासचिव पद से हट गये हैं। कांग्रेस ने पार्टी सांसद राजीव सातव को गुजरात में एआईसीसी का प्रभारी बनाया है। राहुल ने हाल में सम्पन्न पार्टी के दिल्ली महाधिवेशन में स्पष्ट तौर पर यह संदेश दिया था कि संगठन में युवा एवं वरिष्ठ नेताओं के बीच की दीवार को गिराया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष ने इसी सप्ताह गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष युवा चेहरे और चार बार से विधायक अमित चावड़ा को बनाया है। उन्हें भरत सिंह सोलंकी की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संयोजक पद पर लालजी देसाई को नियुक्त किया है। उन्हें महेन्द्र जोशी की जगह यह जिम्मेदारी दी गयी है।

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी