लाइव न्यूज़ :

MP चुनावः कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, CM शिवराज के साले को वारसिवनी से दिया टिकट 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 8, 2018 04:46 IST

कांग्रेस ने अबतक कुल 213 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। बुधवार को घोषित किए गए उम्मीदवारों में, कांग्रेस ने रमेश दुबे को भिंड, प्रवीण पाठक को ग्वालियर दक्षिण, प्रीति अग्निहोत्री को इंदौर-1 और सुरजीत सिंह चड्ढा को इंदौर-4 से अपना प्रत्याशी बनाया है।

Open in App

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दिवाली के दिन अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने इस सूची में पार्टी ने 29 उम्मीदवारों का ऐलान किया। कांग्रेस ने सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह को वारसिवनी से टिकट दिया है, जबकि दो अन्य सीटों पर उम्मीदवारों को बदला गया है।

कांग्रेस ने अबतक कुल 213 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। बुधवार को घोषित किए गए उम्मीदवारों में, कांग्रेस ने रमेश दुबे को भिंड, प्रवीण पाठक को ग्वालियर दक्षिण, प्रीति अग्निहोत्री को इंदौर-1 और सुरजीत सिंह चड्ढा को इंदौर-4 से अपना प्रत्याशी बनाया है।कांग्रेस ने 155 उम्मीदवारों की पहली सूची तीन नवंबर को जारी की थी, जिसमें 46 विधायकों को फिर से टिकट दिया गया था। इसके अगले दिन पार्टी ने 16 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की थी। इससे पहले सोमवार को 13 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी। पार्टी को अभी 17 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना है।

कांग्रेस ने जिन प्रत्याशियों का सोमवार को ऐलान किया था उनका नाम बमौरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया, अशोकनगर से जय पाल सिंह, मैहर से श्रीकांत चतुर्वेदी, रामपुर बघेलन से रमाशंकर पयासी, मनगांव से बबिता साकेत, मानपुर से तिलक राज सिंह, पनागर से सम्मति प्रकाश सैनी, जुन्नारदेव से सुनील उइके, चुरई से सुजीत चौधरी, छिंदवाड़ा से दीपक सक्सेना, पंधुराना से निलेश उइके, भोपाल मध्य से आरिफ मसूद और हाटपिपलिया से मनोज चौधरी है।

आपको बता दें, निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन की प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू हो गई है और नौ नवंबर तक चलेगी। वहीं, राज्य में 28 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। इस तरह अब प्रदेश में मतदान के लिए महीने भर से कम का समय बचा है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर