लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का आरोप, संसद में दो महिला सांसदों के साथ धक्कामुक्की, मार्शलों पर कार्रवाई की मांग

By भाषा | Updated: November 25, 2019 13:31 IST

चौधरी ने संसद भवन परिसर में संवादददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि वह इंतजार कर रहे हैं कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जिम्मेदार मार्शलों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा सदन में हमने कभी नहीं अनुभव नहीं किया था। हमारी दो महिला सांसदों ज्योति मणि और राम्या हरिदास के साथ मार्शलों ने सदन में धक्कामुक्की की।’’

Open in App
ठळक मुद्देज्योति मणि ने कहा, ‘‘यह दुखद है कि राम्या हरिदास और मेरे साथ सदन में धक्कामुक्की की गई।सदन में महाराष्ट्र मुद्दे पर हंगामे के दौरान प्रतापन और इडेन तथा मार्शलों के बीच धक्कामुक्की हुई। 

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र मुद्दे पर सदन में हंगामे के दौरान मार्शलों ने पार्टी की दो महिला सांसदों के साथ ‘‘धक्कामुक्की’’ की।

चौधरी ने संसद भवन परिसर में संवादददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि वह इंतजार कर रहे हैं कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जिम्मेदार मार्शलों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा सदन में हमने कभी नहीं अनुभव नहीं किया था। हमारी दो महिला सांसदों ज्योति मणि और राम्या हरिदास के साथ मार्शलों ने सदन में धक्कामुक्की की।’’

ज्योति मणि ने कहा, ‘‘यह दुखद है कि राम्या हरिदास और मेरे साथ सदन में धक्कामुक्की की गई। हमने इस बारे में स्पीकर के समक्ष शिकायत की है।’’ महाराष्ट्र मुद्दे पर सदन में बड़ा पोस्टर लहारने वाले कांग्रेस सांसद हिबी इडेन ने कहा कि विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन मार्शलों के जरिए इसे रोकने की कोशिश हुई और महिला सांसदों के साथ धक्कामुक्की की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। इस बीच, कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष पार्टी चाहते हैं कि दोनों सांसद.. हिबी इडेन और टी एन प्रतापन सदन में उनके आचरण के लिए क्षमा मांगें, लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं होगी। दरअसल, सदन में महाराष्ट्र मुद्दे पर हंगामे के दौरान प्रतापन और इडेन तथा मार्शलों के बीच धक्कामुक्की हुई। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रसंसदकांग्रेसमोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ