लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर सेना के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप करने की अपील की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 17, 2023 14:47 IST

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपना राजनीतिक प्रचार करने के लिए सेना के इस्तेमाल का ‘ओछा प्रयास’ कर रही है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक खबर का हवाला दिया जिसमें दावा किया गया है कि सरकार की प्रमुख योजनाओं को जनता के बीच ले जाने के लिए सैन्य एवं रक्षा प्रतिष्ठानों का इस्तेमाल किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने मोदी सरकार पर सेना के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगायाराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप करने की अपील कीमोदी सरकार ने वो किया है जो 75 सालों में कभी नहीं हुआ है- खड़गे

नई दिल्ली: कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार पर राजनीतिक प्रचार करने के लिए सेना के इस्तेमाल का ‘ओछा प्रयास’ करने का आरोप लगाया है। पार्टी अध्य़क्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा कि चुनाव में सेना का राजनीतिक इस्तेमाल करके मोदी सरकार ने वो किया है जो 75 सालों में कभी नहीं हुआ है। 

खड़गे ने कहा, "राष्ट्र की सुरक्षा करने वाले हमारे भारतीय सेना के वीर जवानों की लोकप्रियता को भुनाकर, मोदी जी स्वयं का प्रचार करवा रहें हैं। चुनाव में सेना का राजनीतिक इस्तेमाल करके मोदी सरकार ने वो किया है जो 75 सालों में कभी नहीं हुआ है। मोदी सरकार ने, सेना को देशभर में 822 ऐसे Selfie-Points लगाने को कहा है जो सरकारी योजनाओं का प्रचार करे।"

खड़गे ने कुछ तस्वीरें पोस्ट करके आगे कहा, "इन झांकियों में सैनिकों के पराक्रम की गाथा के बजाय प्रधानमंत्री मोदी जी की बुतनुमा तस्वीर है और उनकी योजनाओं का गुणगान है।  भारतीय सेना के शौर्य एवं बलिदान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को बेहद गर्व है। राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा ने भारतीय सेना की गरिमा को चोट पहुंचाई है।"

कांग्रेस महासचिव जयराम नरेश ने भी इस मामल को उठाते हुए सीधे  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप करने की अपील की। जयराम नरेश ने एक्स पर लिखा, "भारत की सेना पूरे देश की सेना है और हमें गर्व है कि हमारी बहादुर सेना कभी भी देश की आंतरिक राजनीति का हिस्सा नहीं बनी। साढ़े नौ साल की सरकार के दौरान महंगाई, बेरोज़गारी और सभी मोर्चों पर विफ़ल रहने के बाद मोदी सरकार अब सेना से अपना राजनीतिक प्रचार कराने का बेहद ओछा प्रयास कर रही है। सेना का राजनीतिकरण करने का यह प्रयास बेहद ख़तरनाक क़दम है। भारतीय सैन्य बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से हमारा अनुरोध है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें तथा मोदी सरकार को इस ग़लत कदम को तुरंत वापस लेने का निर्देश दें।"

टॅग्स :कांग्रेसमोदी सरकारBJPभारतीय सेनाद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी