लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने बीजेपी से किए सवाल, कहा- सोशल मीडिया पर नजर रखने को सरकार खरीद रही 42 करोड़ का सॉफ्टवेयर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 2, 2018 10:31 IST

मोदी सरकार सोशल मीडिया और ई-मेल से होने वाली बातचीत पर नजर रखने के लिए ‘न्‍यू मीडिया कमांड रूम’ बनाने की तैयारी में जुटी है।

Open in App

नई दिल्ली, 2 जून: मोदी सरकार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखी जाती है। ऐसे में अब मोदी सरकार सोशल मीडिया और ई-मेल से होने वाली बातचीत पर नजर रखने के लिए ‘न्‍यू मीडिया कमांड रूम’ बनाने की तैयारी में जुटी है। खबर के मुताबिक इसके लिए अप्रैल में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टेंडर भी निकाला था।

यह भी पढ़ें: विपक्षी एकता BJP के लिए खतरे की घंटी, 2019 लोकसभा चुनाव जीतना हो सकता है ख्वाब

ऐसे में इस पर कांग्रेस ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस के राज्‍यसभा सदस्‍य अभिषेक मनु सिंघवी ने इस पर  तीखा वार करते हुए कहा कि मोदी सरकार सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए 42 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर खरीद रही है। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी के इस कदम पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस तरीके से सरकार लोगों की निजी जिंदगी में घुसने की कोशिश में जुटी है।

 सिंघवी ने सवाल उठाते हुए पूछा कि सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म और ई-मेल के जरिये लोगों की निजी जानकारी हासिल करने के लिए सॉफ्टवेयर खरीदने से पहले निजता को लेकर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ द्वारा दिए गए फैसले पर विचार किया गया था या नहीं। ट्रेंडर निकाले जाने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए ट्रेंडर की क्या आवश्यकता था  और यह स्‍पष्‍ट क्‍यों नहीं किया गया कि यूजर का डेटा इनक्रिप्‍टेड ही रहेगा। इतना ही नहीं सिंघवी ने पूछा कि निविदा आमंत्रित करने से पहले क्‍या सभी संबंधित पक्षकारों से विचार-विमर्श किया गया था।

यह भी पढ़ें : मोदी राज में रक्षा मंत्रालय के अफसरों ने लिया 17.55 करोड़ घूस? यूक्रेन का एंटी-करप्शन ब्यूरो कर रहा है जाँच

सवाल करते हुए उन्होंने पूछा कि बातचीत को आर्काइव करने के लिए डेटा सुरक्षा की क्‍या व्‍यवस्‍था की गई है? दरअसल समाचार एजेंसी ‘ब्‍लूमबर्ग’ के अनुसार ने इस बात को पेश किया है कि जल्द ही सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए मोदी सरकार  न्‍यू मीडिया कमांड रूम बनाने की तैयारी में है। इसके लिए  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से 25 अप्रैल को ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की गई थी। इसके बाद से मोदी सरकार के इस कदम को लेकर कई तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। कांग्रेस के सवालों पर अभी चक बीजेपी की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी