लाइव न्यूज़ :

मैसुरू सामूहिक दुष्कर्म मामले के जल्द से जल्द हल होने का भरोसा है : बोम्मई

By भाषा | Updated: August 28, 2021 11:38 IST

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने शनिवार को भरोसा जताया कि पुलिस मैसुरू सामूहिक दुष्कर्म मामला जल्द से जल्द सुलझा लेगी और दोषियों को पकड़ लेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस के पांच दल मामले की जांच कर रहे हैं। बोम्मई ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘पुलिस ने मैसुरू मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। मुझे विश्वास है कि पुलिस को जल्द से जल्द मामला सुलझाने में कामयाबी मिलेगी।’’ गौरतलब है कि मैसुरू में एक छात्रा से 24 अगस्त को शहर के बाहरी इलाके में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोषियों ने पीड़िता के साथ मौजूद उसके एक पुरुष दोस्त से मारपीट भी की। उन्होंने दुष्कर्म की वीडियो सार्वजनिक न करने के लिए उनसे तीन लाख रुपये भी मांगे। कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण सूद सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच की निगरानी कर रहे हैं। इस घटना को लेकर जनता में काफी रोष है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमैसूरु सामूहिक बलात्कार मामले में तमिलनाडु के रहने वाले पांच श्रमिक गिरफ्तार

भारतमैसूरु सामूहिक बलात्कार मामले में तमिलनाडु के पांच श्रमिक गिरफ्तार

भारतमैसुरू सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है : कर्नाटक के गृह मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos