लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में स्थिति सामान्य हो रही, किसी क्षेत्र में कोई कर्फ्यू नहीं: केंद्रीय मंत्री जोशी

By भाषा | Updated: September 29, 2019 05:15 IST

उन्होंने कहा कि कश्मीर में स्थिति सामान्य हो रही है। कश्मीर के बारे में झूठ फैलाने वालों को जानना चाहिए कि 2006, 2008 और 2011 में कश्मीर में 365 दिनों में से 150 दिन तक कर्फ्यू रहा था।

Open in App

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में स्थिति सामान्य हो रही है और वहां कोई कर्फ्यू नहीं है। जोशी ने यहां ‘एक देश, एक संविधान’ विषय पर अपने संबोधन में कहा कि आरोप लगाये गए हैं कि कई ‘लॉकअप’ में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘तो क्या इसका यह अर्थ है कि हमें उन्हें बाहर रखना चाहिए? जो भारत के खिलाफ हैं वही लॉकअप में हैं।’’

जोशी ने कहा कि उन्होंने देश के कई हिस्सों का दौरा किया है। उन्होंने कहा, ‘‘...सभी जगह लोगों ने मुझसे पूछा कि क्या कश्मीर में कर्फ्यू लागू है। मैंने उनसे कहा कि वहां कोई कर्फ्यू नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पांच अगस्त से (जब जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त कर दिये गए थे) लेकर 28 सितम्बर तक...धारा 144 कश्मीर के मात्र छह पुलिस थानाक्षेत्रों में लागू की गई। एक दिन के लिए भी कर्फ्यू नहीं लगाया गया। कोई गोलीबारी नहीं हुई। कोई प्रदर्शन नहीं हुए।’’

उन्होंने कहा कि कश्मीर में स्थिति सामान्य हो रही है। कश्मीर के बारे में झूठ फैलाने वालों को जानना चाहिए कि 2006, 2008 और 2011 में कश्मीर में 365 दिनों में से 150 दिन तक कर्फ्यू रहा था। जोशी ने अनुच्छेद 370 समाप्त किये जाने का मुद्दा उठाने को लेकर पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘यदि पाकिस्तान ने अपनी नौटंकी जारी रखी तो वह दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी भारत का हिस्सा होगा।’’

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम